LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

“वन विभाग की बड़ी नाकामी! कुत्तों के हमले में हिरणों की मौत, सबूत मिटाने का आरोप”

“वन विभाग की बड़ी नाकामी! कुत्तों के हमले में हिरणों की मौत, सबूत मिटाने का आरोप”

आवारा कुत्तों के हमले से हुई मौतें, एक और हिरण ने तोड़ा दम • वन विभाग पर लापरवाही

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंबिकापुर,अंबिकापुर स्थित संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार को आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हिरण ने रविवार को दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य वन संरक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में डिप्टी रेंजर अशोक कुमार सिन्हा, वनपाल ममता पोर्ते, वनपाल प्रतिमा लकड़ा तथा बीट गार्ड फुलमनी सिंह शामिल हैं। वहीं रेंजर अक्षपलक ऋषि को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 5 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
घटना को लेकर सबसे गंभीर आरोप यह सामने आया है कि मृत हिरणों के शवों को छिपाने के उद्देश्य से पार्क के पीछे जंगल में जला दिया गया। यदि यह आरोप सही साबित होता है, तो यह न केवल लापरवाही बल्कि साक्ष्य मिटाने का गंभीर मामला बन सकता है।
सूत्रों के अनुसार, घटना से पूर्व पार्क प्रबंधन समिति एवं वन विभाग के कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी थी। विवाद के दौरान आपसी धमकियों की बात भी सामने आई है, जिससे पूरे मामले को लेकर संदेह और गहरा हो गया है।
इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। जिस स्थान पर वन्यजीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय है, वहां इतनी बड़ी संख्या में हिरणों की मौत होना गंभीर चिंता का विषय है।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!