LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

रायपुर : भूमिका शर्मा ने किया जीपीएम जिले को गौरवान्वित

श्री नृत्यान्जलि फाउंडेशन के तत्वाधान मे पंडित व्यास नारायण शुक्ल सभागार कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन में महाकालेश्वर संस्कृत महोत्सव कार्यक्रम विगत दिनों संपन्न हुआ उसमे अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए भूमिका शर्मा पिता श्री नारायण शर्मा माता श्रीमती सोनल शर्मा निवासी गौरेला पेंड्रारोड को शशिकला प्रवीण सम्मान से सम्मानित किया गया उज्जैन (मध्य प्रदेश) में आयोजित यह कार्यक्रम अनेक मायनो में अनूठा था जहां कथक, भरतनाट्यम ,ओडीसी जैसी अनेक उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए देश भर से सैकड़ो कलाकारों ने भाग लिया जिसमे विशिष्ट कलाकारों को सम्मानित भी किया गया |जिसमें गौरेला नगर की प्रतिभावान कलाकार जो कि प्रारंभ से ही नृत्य और संगीत के क्षेत्र में गहरी रुचि रखती है इनकी माता श्रीमती सोनल शर्मा जो की सर्व ब्राम्हण परिषद महिला मंडल गौरेला सदस्य है एवं 10मई भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर सर्व ब्राम्हण परिषद महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे भी भूमिका शर्मा ने नृत्य कला मे प्रथम पुरुस्कार जीता था इनकी कामयाबी पर सर्व ब्राम्हण परिषद के संरक्षक श्री वेद कुमार तिवारी जी श्री अंबिका तिवारी जी पूर्व अध्यक्ष श्री शिव कुमार तिवारी जी श्री अजय पांडे जी अध्यक्ष श्री प्रदीप दुबे जी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेणुका शर्मा जी श्री टी एन तिवारी जी प्रदेश अध्यक्ष वर्ल्ड ब्राम्हण फ़ेडरेशन श्री वैभव तिवारी जी श्री कमलकांत शुक्ला जी श्री भूपेंद्र शर्मा जी श्री रमेश तिवारी जी श्री सिद्धि पांडे जी श्री के पी गौतम जी श्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी जी श्री सूर्यकान्त शुक्ला जी एवं समाज के सभी सदस्यों ने भूमिका शर्मा को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ये उपलब्धि हमारे नगर व पुरे राज्य के लिए गौरव का विषय है यह सम्मान उन्हें भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति के लिए प्रदान किया गया है वे भरतनाट्यम लंबे समय से सीख रही हैं और अपने बाल्य काल में ही अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुति दे चुकी है|

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!