LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

मजदूर दिवस के अवसर पर इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय सहित नेता प्रतिपक्ष हितानंद हुए शामिल

कोरबा : मजदूर दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 31 खरमोरा के इंडस्ट्रियल एरिया में कार्यक्रम रखा गया जिसमें भाजपा कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, भाजपा नेता नवीन पटेल, अशोक मोदी, शनवीर रोहरा अखिल अग्रवाल, संतोष खरे सम्मिलित हुए | भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कहा कि श्रम दिवस एक विशेष दिन है जो मजदूरों और श्रम वर्ग को समर्पित है। यह मजदूरों की कड़ी मेहनत को सम्मानित करने का दिन है। यह पूरे विश्व में विभिन्न देशों में मनाया जाता है। ज्यादातर देशों में इसे 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रम दिवस का इतिहास और उत्पत्ति अलग-अलग देशों में अलग-अलग है। 7 मई को कोरबा लोकसभा में मतदान है आप सभी सर्वप्रथम मतदान करे उसके बाद जलपान करें ऐसा आग्रह है |नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि श्रमिकों के सम्मान देने के उद्देश्य के साथ ही मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए भी मजदूर दिवस को मनाते हैं, ताकि मजदूरों की स्थिति देश-दुनिया में मजबूत हो सके। मजदूर किसी भी राज्य और देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। लगभग हर काम मजदूरों के श्रम पर निर्भर करता है। मजदूर क्षेत्र विशेष के उत्पादन के लिए श्रम करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला पेंड्रा मरवाही में उज्ज्वला योजना पर सवाल: कनेक्शन जारी होने के बाद भी लाभार्थी को नहीं मिला गैस, सियाराम गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप
गौरेला पेंड्रा मरवाही में उज्ज्वला योजना पर सवाल: कनेक्शन जारी होने के बाद भी लाभार्थी को नहीं मिला गैस, सियाराम गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप
March 29, 2026
नाम गरीब का, गैस किसी और की उज्ज्वला योजना में बड़ा सवाल गौरेला पेंड्रा मरवाही:- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!