LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंरायपुर

बिलासपुर कलेक्टर की सराहनीय पहल, गैर-शिक्षकीय कार्यों में लगे शिक्षकों को तत्काल रिलीव करने के निर्देश,शिक्षा को मिलेगी मजबूती

बिलासपुर कलेक्टर की सराहनीय पहल, गैर-शिक्षकीय कार्यों में लगे शिक्षकों को तत्काल रिलीव करने के निर्देश,शिक्षा को मिलेगी मजबूती

रायपुर:- बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले में गैर-शिक्षकीय कार्यों में संलग्न शिक्षकों को तत्काल रिलीव करने के निर्देश जारी किए हैं। आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को उनके मूल शिक्षण कार्यों पर लौटाने के लिए यह फैसला लिया गया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद अतिरिक्त कलेक्टर ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
आरोपों से घिरे BPM की ‘शाही’ वापसी! बैंड-बाजे के साथ ज्वाइनिंग का वीडियो चर्चा में, स्वास्थ्य विभाग फिर सवालों के घेरे में, CMHO कैमरे के सामने सवालों से बचते नजर आए
आरोपों से घिरे BPM की ‘शाही’ वापसी! बैंड-बाजे के साथ ज्वाइनिंग का वीडियो चर्चा में, स्वास्थ्य विभाग फिर सवालों के घेरे में, CMHO कैमरे के सामने सवालों से बचते नजर आए
August 7, 2026
आरोपों से घिरे BPM की 'शाही' वापसी! बैंड-बाजे के साथ ज्वाइनिंग का वीडियो चर्चा में, स्वास्थ्य विभाग फिर सवालों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनाव और अन्य कार्यों में लगे थे शिक्षक
नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी निर्वाचन कार्यों में लगाई गई थी। इसके अलावा, कई शिक्षकों को अन्य गैर-शिक्षकीय कार्यों में भी संलग्न कर दिया गया था, जिससे स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब, बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश के पालन में TET परीक्षा आयोजित करे राज्य सरकार-राजेश चटर्जी  लाखों शिक्षकों एवं उनके परिवार में भविष्य को लेकर उपजे चिंता का समाधान करे सरकार – आलोक शुक्ला
सुप्रीम कोर्ट का आदेश के पालन में TET परीक्षा आयोजित करे राज्य सरकार-राजेश चटर्जी लाखों शिक्षकों एवं उनके परिवार में भविष्य को लेकर उपजे चिंता का समाधान करे सरकार – आलोक शुक्ला
August 7, 2026
सुप्रीम कोर्ट का आदेश के पालन में TET परीक्षा आयोजित करे राज्य सरकार-राजेश चटर्जी लाखों शिक्षकों एवं उनके परिवार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

11 मार्च तक शिक्षकों को किया जाएगा कार्यमुक्त

निर्देशों के अनुसार, 11 मार्च को सभी शिक्षकों को गैर-शिक्षकीय कार्यों से रिलीव किया जाएगा। अतिरिक्त कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और विभाग प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

ये खबर भी पढ़ें…
300 क्विंटल राशन कहाँ गया? कोटा की राशन दुकान पर बड़ा घोटाले का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा
300 क्विंटल राशन कहाँ गया? कोटा की राशन दुकान पर बड़ा घोटाले का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा
August 7, 2026
300 क्विंटल राशन कहाँ गया? कोटा की राशन दुकान पर बड़ा घोटाले का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा कलेक्टर से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था को मिलेगी मजबूती….होगा एक अच्छा शिक्षा का विकास

कलेक्टर अवनीश शरण के इस फैसले से स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को मजबूती मिलेगी। लंबे समय से शिक्षकों द्वारा की जा रही मांग के बाद यह निर्णय लिया गया है, जिससे शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

Oplus_131072

इस फैसले से शिक्षकों को उनके मूल कार्य में लौटने का अवसर मिलेगा, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस आदेश को कितनी सख्ती से लागू करता है।

Back to top button
error: Content is protected !!