LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

BREAKING:-वेतन रोके जाने के मुद्दे पर BEO को लगी फटकार, DPI के आदेश के बावजूद नहीं किया वेतन भुगतान, एक कॉल पर मचा हड़कंप

BREAKING:-वेतन रोके जाने के मुद्दे पर BEO को लगी फटकार, DPI के आदेश के बावजूद नहीं किया वेतन भुगतान, एक कॉल पर मचा हड़कंप

रायपुर / डीपीआई के स्पष्ट आदेश के बाद भी अधिकारी किस तरह से लापरवाह बने रहते हैं, इसका उदाहरण रायपुर में देखने को मिल रहा है। पदस्थापना संशोधन प्रभावित शिक्षकों के चार महीने के वेतन को जारी करने का आदेश डीपीआई की तरफ से महीनों पहले जारी कर दिया गया है। बावजूद रायपुर के धरसींवा विकासखंड में सैंकड़ों शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं हो पाया।जब इस मामले में शिक्षकों ने कलेक्टर हेल्पलाइन में शिकायत की, तो विभाग में हड़कंप मचा है।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर का ‘एक्शन मोड’! DEO-BEO का वेतन रोकने के आदेश, लापरवाह अफसरों में हड़कंप
कलेक्टर का ‘एक्शन मोड’! DEO-BEO का वेतन रोकने के आदेश, लापरवाह अफसरों में हड़कंप
August 5, 2026
लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! DEO-BEO का वेतन रोकने के निर्देश, समाज कल्याण के उप संचालक भी कार्रवाई की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल पिछली सरकार ने संशोधन प्रभावित शिक्षकों को लेकर ऐसा आदेश जारी कर दिया था, जिससे शिक्षक ना तो स्कूल में ज्वाइन कर पा रहे थे और ना ही पुराने शाला में लौट पा रहे थे। स्कूलों में ज्वाइनिंग नहीं कर पाने की वजह से उनका वेतन भी अटक गया था। चार महीने तक पेंडुलम की तरह अधर में अटके शिक्षकों के पक्ष में हाईकोर्ट का फैसला आया, तो सरकार ने भी लंबित चार महीने के वेतन को जारी करने का आदेश दे दिया। लेकिन धरसींवा में इसका क्रियान्वयन नहीं किया गया।

जिसके बाद शिक्षकों ने इसकी शिकायत कलेक्टर हेल्पलाइन में कर दी। कलेक्टर हेल्पाइन से इस मामले में रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी से पूछताछ की गयी, जिसके बाद डीईओ ने बीईओ धरसींवा को कड़ा पत्र जारी कर तत्काल वेतन निर्गत करने का आदेश दिया है। डीईओ ने ने पत्र में लिखा है कि बीईओ का ये कृत्य उनकी काम के प्रति लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
RTE की शिकायत पर 11 महीने से कार्रवाई नहीं, जांच के नाम पर सिर्फ आश्वासन! आखिर किसे बचा रहा शिक्षा विभाग?
RTE की शिकायत पर 11 महीने से कार्रवाई नहीं, जांच के नाम पर सिर्फ आश्वासन! आखिर किसे बचा रहा शिक्षा विभाग?
August 5, 2026
RTE की शिकायत पर 11 महीने से कार्रवाई नहीं, जांच के नाम पर सिर्फ आश्वासन! आखिर किसे बचा रहा शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!