LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

राजस्व विभाग में रिश्वत खोरी हावी,विभाग के बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

राजस्व विभाग में रिश्वत खोरी हावी,विभाग के बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

जीपीएम/ताजा मामला गौरेला नगर पंचायत में सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता ने शिकायतकर्ता रविशंकर गुप्ता से मकान बनाने भवन अनुज्ञा जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. जिसके बाद ACB ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ा.

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि बिलासपुर में बेलगहना के रहने वाले रविशंकर गुप्ता की गौरेला में आवासीय जमीन है. इस भूमि पर रविशंकर मकान बनाना चाहते थे, जिसके लिए नगर पंचायत गौरेला से भवन अनुज्ञा प्राप्त करने के लिए उन्होंने गौरेला नगर पंचायत के सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता से संपर्क किया. इस दौरान अरविंद गुप्ता ने उनसे भवन अनुज्ञा जारी करने के एवज में 8,000 रूपये की मांग की, जिसके बाद रविशंकर गुप्ता उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़वाने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो से अरविंद गुप्ता की शिकायत की.

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ACB ने जब शिकायत का सत्यापन किया तो आरोप की पुष्टि हुई. इसके बाद आरोपी अरविंद गुप्ता ने शिकायतकर्ता रविशंकर गुप्ता को 8,000 रूपये लेकर बिलासपुर स्थित व्यापार विहार बुलाया. इस दौरान जैसे ही आरोपी ने पैसे हाथ में लिए ACB की टीम ने उसे रंगे हथों धर दबोचा. मामले में ACB की टीम आरोपी सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!