LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

कोरबा जिले में सड़क हादसों पर लगाम लगाने प्रशासन सक्रिय: 4 नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक बोर्ड

कोरबा जिले में सड़क हादसों पर लगाम लगाने प्रशासन सक्रिय: 4 नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक बोर्ड

मिथलेश आय/मकोरबा। जिले के पसान क्षेत्र से होकर गुजरने वाली पेंड्रा-कटघोरा एवं पसान-पिपरिया मार्ग में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने चार नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं। इन क्षेत्रों में दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की समीक्षा की गई और दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी कदम उठाए जाने का निर्णय लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन द्वारा इन संभावित दुर्घटना ग्रस्त क्षेत्रों में सांकेतिक बोर्ड, स्पीड लिमिट संकेतक, ब्रेकर, साइनेज और लाइट लगाए जाएंगे ताकि वाहन चालकों को समय रहते चेतावनी मिल सके और हादसों में कमी लाई जा सके।

ब्लैक स्पॉट चिन्हीकरण की इस प्रक्रिया में RTO प्रभारी, पसान तहसीलदार, PWD विभाग के इंजीनियर और पसान थाना प्रभारी की उपस्थिति में स्थलों का निरीक्षण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चिन्हित ब्लैक स्पॉट:

कोरबा जिले में अब तक कुल 27 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जा चुके हैं। नवीनतम समीक्षा में चार प्रमुख स्थानों को विशेष रूप से खतरनाक घोषित किया गया है:

  1. बैराघाट
  2. पोड़ीकला घाट
  3. मोहनपुर थूहा नाला
  4. बैरा यादव होटल के पास का क्षेत्र

इन सभी स्थानों पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें जनहानि हुई है। इसीलिए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुधारात्मक कार्यों के दायरे में लाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन की यह पहल सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे भविष्य में होने वाले हादसों की रोकथाम संभव हो सकेगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि चिन्हित क्षेत्रों में सावधानी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Back to top button
error: Content is protected !!