LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

जिले का ऐसा गांव जहां नदी के पानी पीने को मजबूर ग्रामीण,शासन कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, सिर्फ कागजों में हो रहा विकास

जिले का ऐसा गांव जहां नदी के पानी पीने को मजबूर ग्रामीण,शासन कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, सिर्फ कागजों में हो रहा विकास,

सौरभ साहू/ सूरजपुर,भारत को आजाद हुए 75 साल से ज्यादा का समय हो गया हैं। इसके बावजूद ग्रामीण अंचलों में आज भी मूलभूत सुविधाओं की अभाव हैं। दरअसल, सरगुजा संभाग के कई ऐसे इलाके में जहां लोग नदी नाले का पानी पी रहे हैं। क्योंकि, उनके बस्ती में साफ पीने का पानी की व्यवस्था नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु संकल्प अभियान के शिविर में उमड़ा जनसैलाब, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने हैंडपंप समस्या को लेकर दिया आश्वासन
सेवा सेतु संकल्प अभियान के शिविर में उमड़ा जनसैलाब, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने हैंडपंप समस्या को लेकर दिया आश्वासन
October 6, 2026
सेवा सेतु संकल्प अभियान के शिविर में उमड़ा जनसैलाब, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने हैंडपंप समस्या को लेकर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसा ही एक मामला सूरजपुर जिले के बिहारपुर क्षेत्र में स्थित रामगढ़ पंचायत से सामने आया हैं। जहां के लोगों को पिछले 10 सालों से शुद्ध पीने का पानी नहीं मिला हैं।
दरअसल, सूरजपुर जिले के ओढ़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ 25 पांडो जनजाति परिवार के लोग पहले तेलईपाठ में रहते थे। जिसे छोड़कर पहाड़ के बीचों बीच सड़क किनारे रह रहें हैं। इन जनजाति परिवार का मानना हैं कि, सड़क किनारे रहने से अफसर बुनियादी सुविधाएं पहुंचा सकेगें। लेकिन, यहां पंडो जनजाति के इन लोगों को जहां बिजली, पानी, स्वास्थ्य और स्कूल जैसे ज़रूरी सुविधा नहीं मिल रहा हैं। लिहाज़ा, ये लोग रेडिया नदी का पानी निकालकर उसे पी रहे हैं। सुबह शाम पंडो जनजाति के महिला-पुरुष पानी के लिए मशक्कत करते हैं। इसके बाद भी साफ पानी नहीं मिल पा रहा हैं। इधर, सरकार हर घर शुद्ध पीने योग्य पानी नल जल योजना के अंतर्गत पहुंचाने का दावा करती आ रहा हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा रथ के नाम पर शिक्षकों से 200-200 रुपये की वसूली! पोड़ी उपरोड़ा के कर्री संकुल में गरमाया मामला, WhatsApp संदेश ने खोली पूरी कहानी
शिक्षा रथ के नाम पर शिक्षकों से 200-200 रुपये की वसूली! पोड़ी उपरोड़ा के कर्री संकुल में गरमाया मामला, WhatsApp संदेश ने खोली पूरी कहानी
October 6, 2026
शिक्षा रथ के नाम पर शिक्षकों से 200-200 रुपये की वसूली! पोड़ी उपरोड़ा के कर्री संकुल में गरमाया मामला, WhatsApp...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


ग्रामीणों ने बताया कि, वे तेलाईपाठ बस्ती में रहते थे। लेकिन, वहां से उन्हें राशन लेने 20 किमी पहाड़ी रास्ते से पैदल चलना पड़ता था। तो वे पहाड़ के नीचे आकर 2013 में सड़क किनारे बस गए हैं और अब यहीं खेती बाड़ी करते हैं।

अब यहां से राशन दुकान की दूरी 4 किमी हैं। मूल सुविधा को लेकर इसकी शिकायत अफसरों से हुई हैं। लेकिन, जांच के नाम पर उन्हें केवल गुमराह किया जा रहा हैं। पंडो जनजाति के इन लोगों का मांग हैं कि, उनके नवीन बस्ती में एक हैण्डपंप खनन करा दिया जाए और बिजली भी पहुंचाई जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
October 6, 2026
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!