LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

मरवाही: महिला के साथ चार युवकों ने की दरिंदगी, पुलिस ने दबोचे तीन दरिंदे

मरवाही: महिला के साथ चार युवकों ने की दरिंदगी, पुलिस ने दबोचे तीन दरिंदे

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय विवाहिता के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता मरवाही से पैदल अपने घर लौट रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
October 6, 2026
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता के अनुसार, रास्ते में सड़क किनारे बैठे चार युवकों ने उसे जबरन सुनसान इलाके में खींचकर ले गए, जहां दो युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि अन्य दो आरोपी मौके पर मौजूद रहे। घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु संकल्प अभियान: अंधियारखोर में लगा विशाल शिविर, ग्रामीणों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ
सेवा सेतु संकल्प अभियान: अंधियारखोर में लगा विशाल शिविर, ग्रामीणों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ
October 7, 2026
सेवा सेतु संकल्प अभियान: अंधियारखोर में लगा विशाल शिविर, ग्रामीणों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ सेवा सेतु संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों – अमोल प्रजापति (35 वर्ष), राजा उर्फ राजकुमार (25 वर्ष) एवं प्रेमचंद भैना (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी अब भी फरार है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश तेज़ी से की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच की जा रही है तथा जल्द ही फरार नाबालिग को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
700 बच्चों का स्कूल, व्यवस्था के नाम पर सिर्फ एक भृत्य और एक स्वीपर!
700 बच्चों का स्कूल, व्यवस्था के नाम पर सिर्फ एक भृत्य और एक स्वीपर!
October 7, 2026
700 बच्चों का स्कूल, व्यवस्था के नाम पर सिर्फ एक भृत्य और एक स्वीपर! चार साल से अंग्रेजी माध्यम चल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मरवाही थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय विवाहिता से गैंगरेप।

चार आरोपियों में एक नाबालिग शामिल।दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, दो मौके पर मौजूद।

पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपी गिरफ्तार।एक नाबालिग आरोपी फरार, तलाश जारी।

पुलिस ने गंभीरता से लिया मामला, आगे की जांच जारी।

Back to top button
error: Content is protected !!