LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

मरवाही थाना क्षेत्र में गांव वालों की सतर्कता से विफल हुई मवेशी तस्करी, 70–80 भैंसें सुरक्षित, तीन आरोपी गिरफ्तार

मरवाही थाना क्षेत्र में गांव वालों की सतर्कता से विफल हुई मवेशी तस्करी, 70–80 भैंसें सुरक्षित, तीन आरोपी गिरफ्तार

गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही। मरवाही थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जहां ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तस्करों की साजिश नाकाम कर दी गई। मरवाही थाना पुलिस ने साल्हेकोटा क्षेत्र में घेराबंदी कर तस्करों के कब्जे से लगभग 70 से 80 भैंसों को सुरक्षित मुक्त कराया, जबकि तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटा जनपद सीईओ युवराज सिन्हा पर गंभीर आरोप, चार साल से एक ही स्थान पर पदस्थापना पर भी उठे सवाल
कोटा जनपद सीईओ युवराज सिन्हा पर गंभीर आरोप, चार साल से एक ही स्थान पर पदस्थापना पर भी उठे सवाल
September 29, 2026
कोटा जनपद सीईओ युवराज सिन्हा पर गंभीर आरोप, चार साल से एक ही स्थान पर पदस्थापना पर भी उठे सवाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सालेकोटा ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि बरामद सभी भैंसों को फिलहाल स्थानीय किसानों के पास सुरक्षित रखा गया है, जहां उनकी उचित देखरेख की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्कर इन मवेशियों को अवैध रूप से अन्य राज्य ले जाने की फिराक में थे।

इस पूरी कार्रवाई में गांव वालों की भूमिका बेहद अहम रही। ग्रामीणों ने पहाड़ी और सुनसान रास्तों से संदिग्ध परिस्थितियों में मवेशियों के बड़े झुंड को ले जाते देखा, जिसके बाद तत्काल मरवाही थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों ओर से घेराबंदी कर तस्करों को दबोच लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही विकासखंड के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव  प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी जीतते हैं या फिर सीखते हैं:बीईओ संजय वर्मा
मरवाही विकासखंड के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी जीतते हैं या फिर सीखते हैं:बीईओ संजय वर्मा
September 29, 2026
मरवाही विकासखंड के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव प्रतियोगिता में भाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीण साल्हेकोटा,

पुलिस जांच के दौरान आरोपियों के पास पशु परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, कलेक्टर की अधिसूचना के तहत अनुमति पत्र अथवा अंतरराज्यीय परिवहन के आवश्यक कागजात नहीं पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद ने जताई नाराजगी, सख्त कार्रवाई की मांग,

घटना की सूचना मिलने पर आज ग्राम सालेकोटा में विश्व हिंदू परिषद संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मवेशी तस्करी की घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मवेशी तस्करी न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि यह किसानों की आजीविका, पशु संरक्षण और सामाजिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने ग्रामीणों की सतर्कता और मरवाही थाना पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई जरूरी है।

विहिप कार्यकर्ताओं ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, तस्करी में शामिल पूरे नेटवर्क की गहन जांच तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी निगरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और सुरक्षित रखी गई भैंसों के मालिकों की पहचान की प्रक्रिया भी की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!