LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

बिलासपुर DEO के 2 ठिकानों पर ACB की रेड:,DEO टीआर साहू अरेस्ट; अन्य जिलों में चल रही कार्यवाही

बिलासपुर DEO के 2 ठिकानों पर ACB की रेड:,DEO टीआर साहू अरेस्ट; अन्य जिलों में चल रही कार्यवाही

रायपुर/बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के कई ठिकानों पर आज एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान, बिलासपुर में रात से हो रही बारिश के बीच, एसीबी की टीम सुबह 5:45 बजे नूतन कॉलोनी स्थित साहू के आवास पर पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों की मनमानी पर लगा ब्रेक: 48 घंटे में काम नहीं तो मान्यता खत्म करने का आदेश तैयार!”
स्कूलों की मनमानी पर लगा ब्रेक: 48 घंटे में काम नहीं तो मान्यता खत्म करने का आदेश तैयार!”
April 23, 2026
“स्कूलों की मनमानी पर लगा ब्रेक: 48 घंटे में काम नहीं तो मान्यता खत्म करने का आदेश तैयार!” गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर के साथ-साथ कवर्धा में स्थित साहू के निवास पर भी एसीबी की टीम ने छापा मारा। इस छापे की विशेषता यह थी कि एसीबी ने इस बार पुलिस की मदद नहीं ली, जिससे स्थानीय लोगों को इस कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी। टीम केवल एक गाड़ी में सुबह-सुबह साहू के घर पहुंची, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। कॉल बेल बजाने पर जब दरवाजा खोला गया, तो एसीबी के अधिकारियों ने अपना परिचय दिया। एसीबी का नाम सुनते ही साहू और उनके परिवार के सदस्य स्तब्ध रह गए।
एसीबी सूत्रों के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों की विस्तृत जांच के बाद एसीबी ने आज यह कार्रवाई की।
सूत्रों का कहना है कि साहू के खिलाफ विभिन्न स्रोतों से मिले संपत्ति संबंधी दस्तावेजों और सबूतों की जांच जारी है। एसीबी टीम ने साहू के आवास से कई महत्वपूर्ण दस्तावे और फाइलें जब्त की हैं, जो इस मामले में अहम सबूत साबित हो सकते हैं।
छापे के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारी और कर्मचारी इस घटना को लेकर चिंतित और परेशान हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि एसीबी की जांच में क्या खुलासे होते हैं और टीआर साहू पर क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है।
इस मामले ने बिलासपुर और कवर्धा के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। एसीबी की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए सख्त कदम एक और उदाहरण सामने आया है।

ये खबर भी पढ़ें…
56 लाख के जेवर गायब, पहले मौत फिर खुला राज, मरवाही में रहस्य गहराया”
56 लाख के जेवर गायब, पहले मौत फिर खुला राज, मरवाही में रहस्य गहराया”
April 23, 2026
“56 लाख के जेवर गायब, पहले मौत फिर खुला राज, मरवाही में रहस्य गहराया” गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!