LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

डॉक्टर पद पर नियुक्ति का झांसा, 20 लाख की ठगी, जानबूझकर कराए चेक बाउंस—आरोपी सलाखों के पीछे

डॉक्टर पद पर नियुक्ति का झांसा, 20 लाख की ठगी, जानबूझकर कराए चेक बाउंस—आरोपी सलाखों के पीछे

डॉक्टर बनाने का सपना दिखाकर रकम ऐंठी, जानबूझकर कराए चेक बाउंस

ये खबर भी पढ़ें…
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
September 12, 2026
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न 27 सितंबर को आयोजित होगी उल्लास कार्यक्रम की महा-परीक्षा,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्ग।शासकीय चिकित्सक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। यह मामला दुर्ग जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। नौकरी लगवाने के नाम पर ली मोटी रकम

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंजोरा निवासी सचिन मालगी ने 29 अगस्त 2025 को सिटी कोतवाली दुर्ग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि महासमुंद निवासी विकास चंद्राकर ने उसे शासकीय चिकित्सक के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने अपने कथित संपर्कों और प्रभाव का हवाला देते हुए मई 2023 में अलग-अलग किस्तों में पीड़ित से 20 लाख रुपये ले लिए।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास योजना की शिकायत पर ‘स्पेशल क्लोजर’ से उठे सवाल, बिना अंतिम जांच शिकायत बंद करने का आरोप
आवास योजना की शिकायत पर ‘स्पेशल क्लोजर’ से उठे सवाल, बिना अंतिम जांच शिकायत बंद करने का आरोप
September 13, 2026
आवास योजना की शिकायत पर ‘स्पेशल क्लोजर’ से उठे सवाल, बिना अंतिम जांच शिकायत बंद करने का आरोप मृत हितग्राही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

न नौकरी लगी, न पैसे लौटेलं बा समय बीत जाने के बावजूद जब न तो नौकरी लगी और न ही रकम वापस की गई, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। लगातार टालमटोल के बाद आरोपी ने दबाव बढ़ने पर प्रार्थी और उसकी पत्नी के बैंक खातों में 8 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में लौटाए।

चेक देकर किया बड़ा खेल शेष 13 लाख रुपये लौटाने के लिए आरोपी ने भारतीय स्टेट बैंक स्थित अपने खाते से 5 लाख और 8 लाख रुपये के दो चेक प्रार्थी को दिए, लेकिन खाते में जानबूझकर पे-ऑप्शन सक्रिय नहीं कराया। परिणामस्वरूप दोनों चेक बैंक से बाउंस हो गए।पुलिस जांच में उजागर हुई मंशा
शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि खाते की तकनीकी प्रक्रिया जानबूझकर अधूरी रखना आरोपी की धोखाधड़ी की स्पष्ट मंशा को दर्शाता है।
आरोपी न्यायिक हिरासत में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी का शिकार तो नहीं बनाया। पुलिस की जनता से अपील पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रवादी मंच ‘टीम हल्ला बोल’ ने अनिल कुमार सोनवानी को बनाया प्रदेश फेसबुक प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
राष्ट्रवादी मंच ‘टीम हल्ला बोल’ ने अनिल कुमार सोनवानी को बनाया प्रदेश फेसबुक प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
September 13, 2026
राष्ट्रवादी मंच 'टीम हल्ला बोल' ने अनिल कुमार सोनवानी को बनाया प्रदेश फेसबुक प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राष्ट्रवादी मंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!