LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

बेलगहना में असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसले, दुकानों में आगजनी के बाद अब पत्रकार पर हमला, क्षेत्र में फैली दहशत

बेलगहना में असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसले, दुकानों में आगजनी के बाद अब पत्रकार पर हमला, क्षेत्र में फैली दहशत

जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
August 11, 2026
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश बेटियों की शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खोंगसरा/बेलगहना,बेलगहना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियाँ दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों गाँव में दो युवकों विवेक तिवारी और विमल तिवारी द्वारा की गई आगजनी की घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया था। 23 अक्टूबर की रात इन दोनों ने गाँव में स्थित चार दुकानों में आग लगा दी थी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। इस घटना की शिकायत पीड़ित दुकानदार गणेश दास और कृष्णा दास ने पुलिस चौकी बेलगहना में दर्ज कराई थी।

ग्रामीणों के अनुसार आगजनी के बाद भी गाँव में तनाव का माहौल बना हुआ था, और लोग सुरक्षा की मांग कर रहे थे। इसी बीच 25 अक्टूबर की रात एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई जब स्थानीय पत्रकार प्रदीप कुमार शर्मा पर उन्हीं असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। बताया गया कि जब पत्रकार अपने घर के सामने सड़क पर पहुँचे, तो उन युवकों ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मना करने पर उन पर हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हमले में पत्रकार को चोटें आई हैं, जिसके बाद क्षेत्र के सभी पत्रकार साथी और सामाजिक कार्यकर्ता एकजुट होकर थाने पहुँचे। उन्होंने सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का कहना है कि यह हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता की आवाज़ को दबाने की कोशिश है।

ग्रामीणों ने भी बताया कि इन युवकों का गाँव में पहले से ही उपद्रवी इतिहास रहा है। आए दिन ये किसी न किसी विवाद में शामिल रहते हैं, जिससे आम लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।वहीं, पत्रकार संघ ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक आंदोलन करेंगे।

चौकी प्रभारी ने कहा तत्काल जांच कर कार्यवाही की जाएगी 

Back to top button
error: Content is protected !!