LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के चार शिक्षकों को मिला प्रदेश स्तरीय ‘लोक सेवा गौरव सम्मान’

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के चार शिक्षकों को मिला प्रदेश स्तरीय ‘लोक सेवा गौरव सम्मान’

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ द्वारा बिलासपुर में आयोजित “लोक सेवा गौरव सम्मान प्रादेशिक सम्मेलन-2026” में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के चार शिक्षकों को शिक्षा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदेश स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
October 2, 2026
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा *विकसित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में आलोक शुक्ला को शिक्षा एवं साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, पीयूष गुप्ता को कला एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार, अजय चौधरी को शैक्षणिक नवाचार एवं प्रभावी मंच संचालन तथा बलराम तिवारी को संस्कृति संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मेलन के दौरान सभी शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच पर अतिथियों ने रिबन लगाकर उनका अभिनंदन किया और उनके कार्यों की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
October 2, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 2 अक्टूबर 2026/जिले में खनिजों के अवैध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चारों शिक्षकों की इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान केवल चार शिक्षकों का नहीं, बल्कि पूरे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये शिक्षक भविष्य में भी शिक्षा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन  कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
October 2, 2026
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!