LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

राजनांदगांव के बाद GPM जिले में भी बदला स्कूलों का समय, 16 मार्च से सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

राजनांदगांव के बाद GPM जिले में भी बदला स्कूलों का समय, 16 मार्च से सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में स्कूल संचालन के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा जारी आदेश के अनुसार 16 मार्च 2026 से जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
October 2, 2026
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा *विकसित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश में कहा गया है कि 16 मार्च से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
October 2, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 2 अक्टूबर 2026/जिले में खनिजों के अवैध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी इस निर्देश की जानकारी सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों तथा प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों को भेज दी गई है। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि निर्धारित समय का सख्ती से पालन किया जाए और परीक्षाएं केंद्रीकृत समय-सारिणी के अनुसार ही संचालित की जाएं।

शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो रही हैं, जिसके चलते विद्यार्थियों की सुविधा और परीक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन  कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
October 2, 2026
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस नए समय परिवर्तन से बोर्ड परीक्षाओं और मूल्यांकन कार्य पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा और वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले राजनांदगांव जिले में भी स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया था, जिसके बाद अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी इसी तरह का आदेश लागू किया गया है। शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद अब जिले भर के हजारों विद्यार्थियों और शिक्षकों को नई समय-सारिणी के अनुसार स्कूल पहुंचना होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!