LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जिले में 3 लाख से अधिक पौधारोपण की तैयारी, सहयोग एवं समर्थन के लिए सर्व समाज प्रमुखों की कलेक्टर ने ली बैठक*

जिले में 3 लाख से अधिक पौधारोपण की तैयारी, सहयोग एवं समर्थन के लिए सर्व समाज प्रमुखों की कलेक्टर ने ली बैठक

अभियान को प्रभावी बनाने समाज प्रमुखों ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही विकासखंड के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव  प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी जीतते हैं या फिर सीखते हैं:बीईओ संजय वर्मा
मरवाही विकासखंड के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी जीतते हैं या फिर सीखते हैं:बीईओ संजय वर्मा
September 29, 2026
मरवाही विकासखंड के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव प्रतियोगिता में भाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 24 जुलाई 2026/जिले में वनाच्छादन का क्षेत्र बढ़ाने के लिए वर्षा ऋतु में व्यापक पैमाने पर पौधारोपण के साथ ही वर्षा जल संचयन एवं भू-जल संवर्धन में सहयोग और समर्थन के लिए कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने सर्व समाज प्रमुखों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में गुरुवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आगामी दिनों में जिले की जनसंख्या के अनुरुप लगभग तीन लाख पौधों के रोपण की तैयारी की जा रही हैं। उन्होंने इस अभियान में सभी के सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी सभी की समान जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले के प्रत्येक नागरिक से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

              बैठक में उपस्थित समाज प्रमुखों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने सुझाव दिया कि घरों की बाड़ियों, खेतों की मेड़ों, सार्वजनिक स्थलों तथा सामुदायिक परिसरों में पौधारोपण को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख और सुरक्षा के लिए सामुदायिक स्तर पर जिम्मेदारी तय करने पर भी जोर दिया गया। समाज प्रमुखों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और हरित भविष्य का आधार है। उन्होंने इस अभियान को जन-जन से जोड़ने के लिए अपने-अपने समाजों के माध्यम से व्यापक जनजागरण चलाने का आश्वासन दिया। बैंठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री गोपेश मनहर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!