LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

अफीम खेती मामले में कांग्रेस का भाजपा पर हमला, गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग

अफीम खेती मामले में कांग्रेस का भाजपा पर हमला, गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग

पेंड्रा। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता द्वारा लगभग 9.50 एकड़ जमीन में अफीम की खेती किए जाने के कथित मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार रविवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसी क्रम में पेंड्रा में भी कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार को घेरा।

ये खबर भी पढ़ें…
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
September 30, 2026
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर का कड़ा ऐक्शन  कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि दुर्ग के समोदा गांव में एक फार्म हाउस के भीतर लगभग 10 एकड़ जमीन में अफीम की खेती का मामला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह खेती भाजपा नेता विनायक चंद्राकर द्वारा कराई जा रही थी, जो भाजपा दुर्ग जिले के किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक हैं।

गजमती भानु ने कहा कि विनायक चंद्राकर भाजपा के स्थापित नेता हैं और उनकी तस्वीरें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद तोखन साहू, गृह मंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव तथा सांसद विजय बघेल सहित कई भाजपा नेताओं के साथ सोशल मीडिया में मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना सरकार के संरक्षण के इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती संभव नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में जुआ, सट्टा, शराब तस्करी और नशे के अवैध कारोबार में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने कहा कि शहरों के बाहरी क्षेत्रों में संचालित कई कैफे युवाओं को नशा परोसने के केंद्र बनते जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय हुक्का बारों को बंद कराया गया था और सूखे नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई गई थी, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद यह गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में शराब, गांजा, अफीम और हेरोइन जैसे नशों के कारण युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ी है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 13 महीनों में नारकोटिक्स के 2599 प्रकरण दर्ज हुए हैं, जिनमें से कई मामले सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर हुए, जबकि प्रशासन और खुफिया तंत्र निष्क्रिय बना हुआ है।कांग्रेस ने प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इसके पीछे शामिल लोगों का खुलासा होना चाहिए।

प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु के साथ मरवाही के पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव, कोटा विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश साहू, मोतीचंद जैन तथा मीडिया प्रभारी पवन केसरवानी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!