LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

लहसिया देव फाउंडेशन के सौजन्य से पिनाकी शोभा हॉस्पिटल गौरेला में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

लहसिया देव फाउंडेशन के सौजन्य से पिनाकी शोभा हॉस्पिटल गौरेला में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

जीपीएम:- गौरेला:- 27 जुलाई 2025, रविवार नगर के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से लहसिया देव फाउंडेशन के सौजन्य से पिनाकी शोभा हॉस्पिटल, पुराना गौरेला में प्रत्येक रविवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस शिविर में क्षेत्र के अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ द्वारा मोतियाबिंद, चश्मे के नंबर, आंखों की सूजन, दृष्टि दोष सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच और परामर्श निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। शिविर में आवश्यकतानुसार मरीजों को चश्मा, दवाइयां एवं ऑपरेशन हेतु उचित परामर्श भी दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
*सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लहसिया देव फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ लें एवं आंखों की जांच अवश्य कराएं, ताकि समय रहते नेत्र संबंधी रोगों की पहचान की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थान: पिनाकी शोभा हॉस्पिटल, पुराना गौरेला

तिथि: प्रत्येक रविवार (आरंभ: 27 जुलाई 2025)समय: प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

शिविर में आने वाले नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वह पूर्व में कराई गई नेत्र जांच रिपोर्ट और अपनी दवाइयां साथ लाकर दिखाएं ताकि जांच में आसानी हो सके। किसी भी अन्य जानकारी या पूर्व पंजीयन के लिए पिनाकी शोभा हॉस्पिटल के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

नगरवासियों ने लहसिया देव फाउंडेशन तथा पिनाकी शोभा हॉस्पिटल प्रबंधन के इस प्रयास का स्वागत किया है। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!