LIVE UPDATE
खेलगैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जोगीसार में महिंद्रा एग्री सोल्यूशन लिमिटेड द्वारा फसल प्रदर्शन एवं किसान संगोष्ठी, किसानों को दी गई उन्नत बीज किस्मों और आधुनिक खेती तकनीक की जानकारी

जोगीसार में महिंद्रा एग्री सोल्यूशन लिमिटेड द्वारा फसल प्रदर्शन एवं किसान संगोष्ठी, किसानों को दी गई उन्नत बीज किस्मों और आधुनिक खेती तकनीक की जानकारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(खबरों का राजा)
जिला जीपीएम के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जोगीसार में महिंद्रा एग्री सोल्यूशन लिमिटेड द्वारा फसल प्रदर्शनी एवं किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक एवं उन्नत किस्मों की जानकारी प्रदान करना था।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर कंपनी की ओर से किसानों को क्षेत्र में लगने वाली प्रमुख देर किस्म की वैरायटी तथा कम अवधि में पकने वाली फसलों की विशेषताओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में 120–125 दिन में पकने वाली रिसर्च वैरायटी MPR 404 तथा हाइब्रिड महिंद्रा 3030 प्लस फसल का प्रदर्शन किया गया। किसानों को बाली की लंबाई, दानों के भराव एवं संभावित उपज के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम की रूपरेखा कंपनी प्रतिनिधि शिवचरण पॉल द्वारा तैयार की गई, जबकि फील्ड ऑफिसर नीरज पाल ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। किसानों को फसल से संबंधित सभी तकनीकी जानकारी शिवचरण पॉल द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि महिंद्रा कंपनी की उन्नत तकनीक से विकसित बीज किस्में कम अवधि में अधिक उत्पादन देने में सक्षम हैं।

इस अवसर पर जीपीएम जिले के महिंद्रा सीड्स कंपनी के अधिकृत विक्रेता शुभम तिवारी (मानस कृषि सेवा केंद्र, पेंड्रा) भी उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों के प्रश्नों का समाधान करते हुए बीज चयन, फसल प्रबंधन और उत्पादन वृद्धि के उपाय साझा किए।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम की सफलता में ग्राम पंचायत जोगीसार के ग्राम प्रधान गौतम भानु, प्रवीण कैवर्ट, सुरेश पैकरा, अनिल पैकरा, लखन ठाकुर, दिलीप तिवारी तथा समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में किसानों ने महिंद्रा कंपनी के फसल प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे तकनीकी मार्गदर्शन वाले कार्यक्रमों की अपेक्षा व्यक्त की।

Back to top button
error: Content is protected !!