LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

रायपुर तहसील में जांच की मांग तेज: ‘दलाल के इशारे पर चलता है न्यायालय’, अधिवक्ताओं का दावा !

रायपुर तहसील में जांच की मांग तेज: ‘दलाल के इशारे पर चलता है न्यायालय’, अधिवक्ताओं का दावा !

रायपुर। राजधानी रायपुर के तहसील कार्यालय में तैनात अतिरिक्त तहसीलदार प्रकाश सोनी पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 15 अधिवक्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई लिखित शिकायत में तहसीलदार पर “दलाल तंत्र” के सहारे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और त्रुटि सुधार जैसे संवेदनशील राजस्व प्रकरणों को अवैध रूप से निपटाने का आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि प्रकाश सोनी अपने निजी केबिन और न्यायालय में एक दलाल मनोज सिंह ठाकुर (हल्का पटवारी मठपुरैना श्वेता वैष्णव के पति) को घंटों बैठने की अनुमति देते हैं। मनोज न तो पक्षकार है, न अधिवक्ता, न ही किसी का अधिकृत प्रतिनिधि। इसके बावजूद वह दैनंदिन रूप से तहसीलदार के केबिन में दाखिल होकर आवेदन-पत्र और दस्तावेज जमा कराता है और कथित तौर पर लेन-देन के माध्यम से मामलों को प्रभावित करता है।अधिवक्ताओं का आरोप है कि जो प्रकरण रिश्वत के माध्यम से आते हैं, उन्हें अतिरिक्त तहसीलदार प्रकाश सोनी बिना किसी पेशी, तारीख या वैधानिक प्रक्रिया के उसी दिन पास कर देते हैं। वहीं जो पक्षकार या वकील रिश्वत नहीं देते, उनके मामलों में जानबूझकर खामियां निकाली जाती हैं और फाइलें महीनों तक लंबित रखी जाती हैं।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि तहसील कार्यालय में चल रहे इस कथित गठजोड़ के चलते आम जनता को न्याय पाने में देरी हो रही है और कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

यह शिकायत अधिवक्ता विकास गुप्ता समेत 15 अधिवक्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से कलेक्टर और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दी गई है। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और आरोपी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन शिकायत सार्वजनिक होने के बाद तहसील कार्यालय में हलचल तेज है।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!