LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

“बोर्ड परीक्षा के बीच DEO का बड़ा एक्शन: स्कूलों में अचानक छापा, शिक्षक गायब और खाली मिली कक्षाएं”

“बोर्ड परीक्षा के बीच DEO का बड़ा एक्शन: स्कूलों में अचानक छापा, शिक्षक गायब और खाली मिली कक्षाएं”

मरवाही-पेंड्रा-मरवाही।जिले में चल रही बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने शनिवार को कई परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां कुछ केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, वहीं कुछ जगहों पर लापरवाही भी सामने आई, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण की शुरुआत धोबहर स्थित परीक्षा केंद्र से की गई, जहां बारहवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित होती पाई गई। केंद्र में सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार पाई गईं, जिससे जिला शिक्षा अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।

इसके बाद धनपुर के हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया गया। यहां स्थिति कुछ अलग देखने को मिली। कुल 24 पंजीकृत विद्यार्थियों में से केवल 9 छात्र ही में उपस्थित पाए गए, 9 बच्चों के लिए जो मध्यान भोजन दिया गया है जिसमें, जिसमें मेन्यू का पालन न करते हुए भोजन दिया गया है, जबकि सोचनीय विषय यह है की, कब बच्चों की अच्छा भोजन नहीं खिला पा रहे हैं, जबकि जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने गहरी चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही एक शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के अगले चरण में जिला शिक्षा अधिकारी ने मरवाही स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सुव्यवस्थित पाई गई और किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई।

इसके बाद उन्होंने पीएम श्री स्कूल का भी निरीक्षण किया, जहां विद्यालय के संचालन में कुछ कमियां दिखाई दीं। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य और स्टाफ को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय का संचालन पूरी जिम्मेदारी और व्यवस्थित ढंग से किया जाए, अन्यथा कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मरवाही भी पहुंचे और वहां के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिन के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी ने मल्टीपरपज स्कूल पेंड्रा पहुंचकर पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संचालित किया जाए ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी होती हैं, इसलिए परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी गड़बड़ी या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!