LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

डिप्टी कलेक्टर करुणा डहरिया निलंबित: अवैध बॉक्साइट परिवहन जांच के दौरान मारपीट, 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद शासन की बड़ी कार्रवाई

डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया निलंबित: अवैध बॉक्साइट परिवहन जांच के दौरान मारपीट, 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद शासन की बड़ी कार्रवाई

रायपुर, 18 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुसमी श्री करुण डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके विरुद्ध दर्ज आपराधिक प्रकरण और गिरफ्तारी के बाद की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
*सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री ने की परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश के अनुसार, थाना कोठां जिला बलरामपुर–रामानुजगंज में अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत धारा 103(1), 115(2), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज है। आरोप है कि अवैध बॉक्साइट परिवहन की सूचना पर जांच के दौरान ग्राम हंसपुर में तीन व्यक्तियों के साथ मारपीट की घटना हुई, जिसमें 62 वर्षीय राम उर्फ रामनरेश रेगहा की मृत्यु हो गई। इस प्रकरण में श्री डहरिया को 16 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(2)(क) के तहत यह निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

यह मामला प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। शासन के इस त्वरित निर्णय को गंभीर आरोपों के मद्देनजर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
September 29, 2026
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!