LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

अपराध पर सीधा प्रहार, थाना पसान का कड़ा जन-जागरूकता अभियान – लुटेरों, ठगों और अपराधियों को साफ संदेश

कोरबा (छत्तीसगढ़) : पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं श्री नितीश ठाकुर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री विजय सिंह के निर्देशन में थाना पसान द्वारा क्षेत्र में बढ़ती लूट, उठाईगिरी, चोरी एवं धोखाधड़ी जैसी आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत ग्राम कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर आमजन को अज्ञात एवं संदिग्ध व्यक्तियों के प्रति सतर्क रहने, बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। थाना प्रभारी द्वारा ग्राम पसान के साप्ताहिक बाजार का भ्रमण कर सराफा व्यापारियों एवं अन्य दुकानदारों को आवश्यक सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से चालू रखने, लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पसान ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक एवं क्षेत्र की शराब भट्टी के सुपरवाइज़र को भी उठाईगिरी, लूट एवं डकैती की घटनाओं की रोकथाम संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यालय/परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को सतत संचालित रखने एवं निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना पसान पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे सजग, सतर्क एवं सहयोगी बनें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

— थाना पसान, जिला – कोरबा, राज्य – छत्तीसगढ़📞 संपर्क नंबर: 9479193317, 9827413065

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!