LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

मरवाही से शक्ति जिला के नये विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बने दिलीप पटेल, कार्यकाल में अनुशासन व नवाचार की बनी मिसाल

मरवाही से शक्ति जिला के नये विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बने दिलीप पटेल, कार्यकाल में अनुशासन व नवाचार की बनी मिसाल

ये खबर भी पढ़ें…
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
September 25, 2026
*मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप* *जीशान अंसारी की कलम से*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही;-मरवाही विकासखण्ड में बीते वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित करने में अहम भूमिका निभाने वाले विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दिलीप पटेल का तबादला शक्ति जिले में हो गया है। अब वे शक्ति जिले में नये विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनके कार्यकाल में मरवाही में शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार, अनुशासन और पारदर्शिता की मिसाल कायम हुई।

कैसा रहा मरवाही में उनका कार्यकाल..?शिक्षक-शिक्षा संवाद को प्राथमिकता:

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिलीप पटेल ने मरवाही में अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षकों से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनने और मौके पर समाधान निकालने की कार्यशैली अपनाई। कई वर्षों तक मरवाही में पदस्थ रहते हुए उन्होंने स्कूलों में अनुशासन, समय पर उपस्थित रहने, और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में निरंतर प्रयास किए।

 गुणवत्ता पर विशेष फोकस:

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने स्कूलों में पठन-पाठन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए नियमित निरीक्षण, पाठ्यपुस्तकों की समय पर उपलब्धता, वर्कबुक उपयोग, और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।

 नवाचार और डिजिटल पहल:

कोरोना काल में भी दिलीप पटेल ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करते हुए व्हाट्सएप क्लास, डिजिटल असाइनमेंट व गूगल मीट के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को निरंतर बनाए रखा। उन्होंने शिक्षकों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाने के लिए प्रेरित कर ट्रेनिंग कराई, जिससे ग्रामीण अंचलों में भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हुई।

 अभिभावकों से नियमित संवाद:

ग्राम स्तर पर मीटिंग लेकर उन्होंने बच्चों के पालकों को पढ़ाई के महत्व को बताया और शाला त्याग दर को कम करने के प्रयास किए। उनकी इस पहल से मरवाही में कई बच्चे पुनः विद्यालय से जुड़ सके।

एक सरल, अनुशासित और सहज अधिकारी की पहचान

दिलीप पटेल के कार्यकाल में विवादों से दूर रहते हुए प्रशासनिक पारदर्शिता बनी रही। शिक्षक और कर्मचारी वर्ग ने बताया कि पटेल का व्यवहार सरल और संवादात्मक रहा, जिसके कारण समस्याओं को सीधे बताने और हल कराने में आसानी रही।

अब शक्ति जिले में करेंगे नई पारी की शुरुआत

मरवाही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शक्ति जिले में भी दिलीप पटेल का अनुभव वहां की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में उपयोगी सिद्ध होगा। उनके कार्यकाल में शिक्षा की बेहतरी के लिए जो प्रयास मरवाही में हुए, वह अन्य विकासखण्डों के लिए भी अनुकरणीय हैं।

> “मरवाही की अविभावकों, शिक्षकों और बच्चों के सहयोग से जो भी काम कर सका, वह हमेशा मेरी स्मृति में रहेगा। अब शक्ति जिले में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास करुंगा।”

Back to top button
error: Content is protected !!