LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत कोटमी कला में वितरण कार्यक्रम, पात्र हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत कोटमी कला में वितरण कार्यक्रम, पात्र हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

कोटमी कला (गौरेला–पेंड्रा–मरवाही): छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत महोत्सव के अंतर्गत वितरण केंद्र – कोटमी कला में दिनांक 03 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत भवन कोटमी कला में भव्य वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
*सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती उमा देवी (जनपद सदस्य, कोटमी कला) रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भंवर सिंह आर्मो (सरपंच, ग्राम पंचायत कोटमी कला) एवं श्रीमती हसीना देवी (जनपद सदस्य) उपस्थित रहीं।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव राज्य की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और जनसरोकारों को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे और ग्रामीण क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभों का वितरण किया गया। हितग्राहियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया और उन्होंने शासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जे.ई. मीना कंवर, पंचायत सचिव सहित पंचायत का समस्त स्टाफ, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!