LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

कांग्रेस में धमाका जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट में 36 नए चेहरे, 5 जिलाध्यक्षों की धमाकेदार वापसी

दिल्ली(खबरो का राजा) :- छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से प्रतीक्षित जिलाध्यक्षों की नई सूची अब जल्द जारी होने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, 14 नवंबर के बाद किसी भी दिन यह सूची जारी की जा सकती है। पहले से ही यह स्पष्ट था कि बिहार चुनाव के बाद लिस्ट सार्वजनिक होगी, और अब पार्टी हाईकमान ने संकेत दिए हैं कि पंजाब और उत्तराखंड की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी अगले चार दिनों के भीतर नाम फाइनल कर लिए जाएंगे। बड़े फेरबदल के संकेत इस बार कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के कुल 41 जिलाध्यक्षों (ग्रामीण और शहरी मिलाकर) में से केवल 5 पदाधिकारियों को दोबारा मौका दिए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यह वही पदाधिकारी हैं जिनकी नियुक्ति करीब छह महीने पहले की गई थी। हालांकि, जिन जिलों का संगठन प्रदर्शन कमजोर रहा, वहां बदलाव तय माना जा रहा है।बाकी 33 जिलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कांग्रेस संगठन इस बार ‘परफॉर्मेंस बेस्ड सिस्टम’ लागू कर रहा है, जिसके तहत हर छह महीने में जिलाध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि दुर्ग, पाटन, सरगुजा, अंबिकापुर और बलरामपुर जिलों के मौजूदा अध्यक्षों को दोबारा मौका मिल सकता है। ‘उदयपुर फॉर्मूला’ होगा लागू पार्टी इस बार संगठन में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की नीति को सख्ती से लागू करने जा रही है। उदयपुर चिंतन शिविर में तय किए गए इस फॉर्मूले के अनुसार, अब कोई भी नेता एक से अधिक पद नहीं संभाल पाएगा। साथ ही कांग्रेस संगठन युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्गों को प्राथमिकता देने के मूड में है। नई नियुक्तियों के जरिए कांग्रेस संगठन प्रदेश में नई ऊर्जा और संतुलित नेतृत्व संरचना तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए यह बदलाव पार्टी के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!