LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

मकान खाली करो, वरना सामान बाहर फेंक देंगे” – सरपंच पर गंभीर धमकी का आरोप, चारित्रिक हनन का भी लगाया आरोप, मानसिक रूप से व्यथित है पीड़िता

मकान खाली करो, वरना सामान बाहर फेंक देंगे” – सरपंच पर गंभीर धमकी का आरोप,

चारित्रिक हनन का भी लगाया आरोप, मानसिक रूप से व्यथित है पीड़िता

ये खबर भी पढ़ें…
खूनी हवाई हमला: निशाना बना पत्रकारों का ठिकाना, 3 की मौके पर ही मौत।
खूनी हवाई हमला: निशाना बना पत्रकारों का ठिकाना, 3 की मौके पर ही मौत।
March 29, 2026
लेबनान। दक्षिण लेबनान में इजरायल के एक हवाई हमले में शनिवार को तीन पत्रकार मारे गए. यह हमला उस वक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेमेतरा। जिले के ग्राम नारायणपुर के सरपंच बिसाहू साहू पर मकान हड़पने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित महिला सरिता शर्मा ने महिला आयोग के अध्यक्ष सहित प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को लिखित शिकायत दी है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी चाची स्व. लक्ष्मी चौबे तत्कालीन समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। उनकी तबीयत खराब रहने पर इलाज के लिए सरिता शर्मा ने रायपुर और गुंडरदेही ले जाकर उपचार कराया, जिसमें करीब 4-5 लाख रुपये का खर्च आया। इसके बाद भी उनकी चाची का स्वास्थ्य नहीं सुधरा और 01 सितंबर 2022 को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।शिकायत के अनुसार, मृत्यु से पूर्व स्व. लक्ष्मी चौबे ने अपनी भतीजी समान सरिता शर्मा को यह आश्वासन दिया था कि –
“तुमने बेटी की तरह मेरी सेवा की है। मेरे पास देने को कुछ नहीं है, लेकिन यह मकान तुम्हें दे रही हूं। मेरी मृत्यु के बाद तुम यहीं रहना।”

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर: कोटा के रतखंडी में रेत का ‘काला खेल’, ₹300 प्रति ट्रैक्टर वसूली का सनसनीखेज खुलासा
बिलासपुर: कोटा के रतखंडी में रेत का ‘काला खेल’, ₹300 प्रति ट्रैक्टर वसूली का सनसनीखेज खुलासा
March 29, 2026
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड से अवैध रेत उत्खनन का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। ग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरिता शर्मा का कहना है कि चाची के निधन के बाद उन्होंने पूरे हिंदू रीति-रिवाजों से मृत्यु भोज और अंतिम संस्कार का पूरा खर्च उठाया और एक साल तक मृत्यु कर्म निभाने के बाद से वे शांति से उसी मकान में निवास कर रही थीं।

लेकिन आरोप है कि अब अचानक ग्राम पंचायत नारायणपुर के सरपंच बिसाहू साहू, सुनील साहू, कमलेश साहू और मुकेश विश्वकर्मा ने उनसे कहा कि मकान खाली कर दो। उन्होंने दो दिन का अल्टीमेटम दिया और धमकी दी कि अगर मकान खाली नहीं किया गया तो सामान बाहर फेंक देंगे और पंचायत कब्जे में ले लेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला पेंड्रा मरवाही में उज्ज्वला योजना पर सवाल: कनेक्शन जारी होने के बाद भी लाभार्थी को नहीं मिला गैस, सियाराम गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप
गौरेला पेंड्रा मरवाही में उज्ज्वला योजना पर सवाल: कनेक्शन जारी होने के बाद भी लाभार्थी को नहीं मिला गैस, सियाराम गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप
March 29, 2026
नाम गरीब का, गैस किसी और की उज्ज्वला योजना में बड़ा सवाल गौरेला पेंड्रा मरवाही:- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता का आरोप है कि सरपंच पक्ष न केवल मकान हड़पने की कोशिश कर रहा है बल्कि उनका चारित्रिक हनन कर सामाजिक मर्यादा को भी ठेस पहुंचा रहा है। इस वजह से वह मानसिक रूप से अत्यधिक व्यथित हैं।

उन्होंने महिला आयोग से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने और सरपंच व अन्य आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!