LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

स्कूल छोड़ने के बहाने छात्रा को घर ले जाने का आरोप, आत्मानंद स्कूल के शिक्षक पर एफआईआर

स्कूल छोड़ने के बहाने छात्रा को घर ले जाने का आरोप, आत्मानंद स्कूल के शिक्षक पर एफआईआर

पेंड्रा थाना में BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी 

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला पेंड्रा मरवाही – छात्रा अपहरण मामले में बड़ा एक्शन: शिक्षक अमित शर्मा बर्खास्त, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
गौरेला पेंड्रा मरवाही – छात्रा अपहरण मामले में बड़ा एक्शन: शिक्षक अमित शर्मा बर्खास्त, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
July 22, 2026
छात्रा अपहरण मामले में बड़ा एक्शन: शिक्षक अमित शर्मा बर्खास्त, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती एफआईआर दर्ज होने के पांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के एक शिक्षक के खिलाफ अपनी ही छात्रा को कथित रूप से बहला-फुसलाकर घर ले जाने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक की पहचान अमित शर्मा, निवासी जिला सतना (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पेंड्रा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को छात्रा सुबह करीब 11:30 बजे स्कूल के लिए घर से निकली थी। रास्ते में स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा मिले, जिन्होंने छात्रा को स्कूल छोड़ने की बात कही। आरोप है कि शिक्षक उसे स्कूल ले जाने के बजाय अपने घर ले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी का आचरण लोकतांत्रिक गरिमा के प्रतिकूल, जनता ऐसे राजनीतिक स्टंट को स्वीकार नहीं करेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
राहुल गांधी का आचरण लोकतांत्रिक गरिमा के प्रतिकूल, जनता ऐसे राजनीतिक स्टंट को स्वीकार नहीं करेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
July 22, 2026
राहुल गांधी का आचरण लोकतांत्रिक गरिमा के प्रतिकूल, जनता ऐसे राजनीतिक स्टंट को स्वीकार नहीं करेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत में कहा गया है कि छात्रा कई घंटों तक शिक्षक के घर पर रही और बार-बार घर जाने की इच्छा जताती रही। बाद में शिक्षक ने उसे जाने दिया तथा कुछ दूरी तक छोड़ने भी गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पेंड्रा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
July 22, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति यूनिसेफ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!