LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

रायपुर:-पत्रकार को धमकाने के आरोप में वन विभाग अधिकारी गिरफ्तार,,,

रायपुर:-पत्रकार को धमकाने के आरोप में वन विभाग अधिकारी गिरफ्तार,,,

रायपुर:- रविवार 5 जनवरी को छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वन चेक-पोस्ट पर वाहनों से कथित अवैध वसूली के बारे में रिपोर्ट करने पर एक वन अधिकारी को एक पत्रकार को “धमकाने” के आरोप में गिरफ्तार किया गया. सीतानदी वन रेंज के रेंज अधिकारी नरेशचंद्र देवनाग को एक क्षेत्रीय समाचार चैनल के रिपोर्टर संदीप शुक्ला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
August 11, 2026
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश बेटियों की शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के तहत सीतानदी रेंज राज्य के धमतरी और गरियाबंद जिलों में फैली हुई है. रायपुर के रहने वाले शुक्ला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह और उनके कैमरामैन एक जनवरी को वन चेक-पोस्ट से संबंधित एक स्टोरी को कवर करने के लिए धमतरी जिले के बोरई गांव गए थे.

अवैध वसूली के बारे में बनाई थी रिपोर्ट
उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा चेक-पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों से कथित अवैध वसूली के बारे में एक रिपोर्ट बनाई. अधिकारी ने बताया कि अगले दिन उनके समाचार चैनल पर रिपोर्ट प्रसारित की गई. न्यूज रिपोर्ट प्रसारित होने के बाद, शुक्ला को 3 जनवरी की शाम को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और रिपोर्ट को लेकर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसने दी धमकी?
खुद को वन रेंज अधिकारी नरेशचंद्र देवनाग बताने वाले फोन करने वाले ने शुक्ला को कई बार फोन किया और कथित तौर पर उन्हें धमकाया. शुक्ला ने शनिवार शाम को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद रायपुर के सिविल लाइंस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (अश्लील कृत्य) और 351 (4) (अनाम संचार द्वारा आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि देवनाग को धमतरी से गिरफ्तार किया गया और मामले की आगे की जांच जारी है.

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!