LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

विपक्ष को दबाने के लिए के लिए CBI का इस्तेमाल कर रही भाजपा- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय

विपक्ष को दबाने के लिए के लिए CBI का इस्तेमाल कर रही भाजपा- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय

रायपुर:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को जिला मुख्यालय बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और सीबीआई का पुतला दहन किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के यहां सीबीआई छापे को लेकर बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि यह छापा सीबीआई का दुरुपयोग है। यह छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को दबाने और डराने की कोशिश है।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि पूर्व में पूर्व मंत्री और आदिवासी नेता कवासी लखमा को झूठे आरोप में जेल भेजना, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां ईडी का छापा यह सिद्ध करता है कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान भाजपा सरकार अपने मित्र उद्योगपतियों के लिए जगह और मौके तलाश कर रही है। ऐसे तमाम नेतृत्व जो छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए उद्योगपति मित्रों का लाने का विरोध कर सकते हैं, उनके विरुद्ध गलत आरोप पत्र तैयार कर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर छापा डालने और जेल भेजने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है।

15 महीने की विष्णु देव सरकार के पास जनता के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए जनता का ध्यान भटकाने और प्रधानमंत्री के सामने यह दिखाने का प्रयास की हम कार्रवाई कर रहे हैं, सीबीआई का दुरुपयोग कर माहौल तैयार किया जा रहा है। 15 महीने की कोई भी उपलब्धि भाजपा सरकार के पास नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!