LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

UP: “बदतमीज” और “छोटी जाति” कहकर SDM ने दलित महिला फरियादी को कार्यालय से किया बाहर, राज्य महिला आयोग से शिकायत कर पीड़िता ने मांगी न्याय

UP: “बदतमीज” और “छोटी जाति” कहकर SDM ने दलित महिला फरियादी को कार्यालय से किया बाहर, राज्य महिला आयोग से शिकायत कर पीड़िता ने मांगी न्याय

पीड़ित महिला भानपुर तहसील के सकतपुर गांव की निवासी है, अपनी जमीन के विवाद को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी. उसका आरोप है कि जब वह 6 मार्च, 2025 को अपनी शिकायत लेकर एसडीएम भानपुर के कार्यालय गई तो एसडीएम आशुतोष तिवारी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया.
एसडीएम आशुतोष तिवारी और दलित पीड़िता

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
June 23, 2026
जीशान अंसारी, कोटा/बिलासपुर। ग्राम पंचायत आमागोहन में ग्राम सभा की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के भानपुर तहसील में तैनात एसडीएम आशुतोष तिवारी पर दलित महिला को जातिसूचक शब्द कहने और उसके साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है. पीड़िता एसडीएम के पास अपनी फरियाद लेकर गई थी, उस समय एसडीएम ने कथित रूप उसे अपमानित किया. महिला ने मामले में राज्य महिला आयोग से पीसीएस अफसर एसडीएम आशुतोष तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है.

एबीपी न्यूज के अनुसार, बस्ती जनपद के इस बेलगाम अफसर ने अपनी करतूत से पूरे महकमे को शर्मसार कर दिया है. इस अफसर पर शिकायत लेकर आई एक महिला से दुर्व्यवहार करने का आरोप है, जिसकी गूंज अब लखनऊ तक पहुंच गई है. इतने गंभीर आरोप लगने के बावजूद अभी तक इस मामले में जिला अधिकारी ने कोई कार्यवाही नहीं किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
June 23, 2026
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी गौरेला पेंड्रा मरवाही - पेंड्रारोड। डी.डी. हॉस्पिटल सेमरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं भानपुर तहसील के एसडीएम आशुतोष तिवारी ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आरोप सिद्ध हुआ तो खुद पद से हट जाऊंगा. एक दलित महिला ने भानपुर के एसडीएम आशुतोष तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि एसडीएम ने न केवल उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, बल्कि उन्हें धक्का देकर कार्यालय से बाहर भी निकाल दिया.

पीड़ित महिला भानपुर तहसील के सकतपुर गांव की निवासी है, अपनी जमीन के विवाद को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी. उसका आरोप है कि जब वह 6 मार्च, 2025 को अपनी शिकायत लेकर एसडीएम भानपुर के कार्यालय गई तो एसडीएम आशुतोष तिवारी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. महिला का कहना है कि एसडीएम ने उसे “बदतमीज” और “छोटी जाति” जैसे शब्दों से संबोधित किया और धमकी भी दी.

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला का दावा है कि यदि उसने अपनी शिकायत वापस नहीं ली तो उसकी जमीन दूसरों के नाम कर दी जाएगी. महिला ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बस्ती को भी अपनी शिकायत दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके विपरीत, तहसील भानपुर के कर्मचारी उसे लगातार बुलाकर प्रताड़ित कर रहे हैं और शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं.

पीड़ित महिला ने राज्य महिला आयोग से पीसीएस अफसर एसडीएम आशुतोष तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है. उसने अपनी सुरक्षा के लिए भी गुहार लगाई है. वहीं पूरे मामले को लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने कहा कि पीड़ित महिला को न्याय मिलेगा और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी. हमने पीड़ित महिला के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए लिख दिया है.

Back to top button
error: Content is protected !!