LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला पेंड्रा मरवाही : वसूली की गज़ब दास्ता यहां किचन सह भंडार मरम्मत जारी राशि की कमीशन का प्रस्ताव पारित… ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और BRC ने मिलकर कमीशन का रेट किया पास l

गौरेला पेंड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत जिले के प्राथमिक शालाओं तथा माध्यमिक शालाओं में किचन सह भंडार कक्ष मरम्मत हेतु वित्तीय वर्ष में 2023-24 में कुल 39 लाख रुपए जिले के तीनों ब्लॉक-गौरेला,पेंड्रा और मरवाही के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिए प्रति स्कूल 10 हजार रूपये जारी हुआ। केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा और बच्चों के विकास लिए नित नई-नई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। परन्तु धरातल में स्थिति बद से बदतर है।शिक्षा विभाग को वसूली का अड्डा बना लिया गया है।

जिले के गौरेला,पेंड्रा, और मरवाही ब्लॉक में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में किचन सह भंडार मरम्मत के नाम पर प्रति स्कूल दस हजार की राशि स्वीकृत की गई है परन्तु मरम्मत के नाम पर जारी उक्त राशि का गबन संबंधित स्कूल के शिक्षकों और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों द्वारा कर लिया गया है। धरातल में कुछ भी कार्य ही नहीं हुआ है। बल्कि मरम्मत हेतु जारी उक्त राशि 10 हजार रुपए में से 3 हजार रुपए ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रति स्कूल वसूली कर कमीशन खा ली गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब देखने वाली बात यह होगी कि इस बंदरबांट और भ्रष्टाचार की जानकारी लगने के बाद जिले के आला अधिकारी द्वारा इस संबंध में क्या कार्यवाही की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!