LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र को मिली विकास की बड़ी सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रयासों से तीन सड़क निर्माण को मिली मंजूरी

गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र को मिली विकास की बड़ी सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रयासों से तीन सड़क निर्माण को मिली मंजूरी

गौरेला-पेंड्रा। क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देते हुए गौरेला-पेंड्रा को तीन नई सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। यह सफलता क्षेत्रीय विधायक माननीय अटल श्रीवास्तव के सतत प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास को लेकर लगातार पहल की।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रानीझाप से खोडरी रेलवे स्टेशन तक के संपर्क मार्ग के निर्माण को मंजूरी मिल गई है, जिस पर 156 लाख रुपये की लागत आएगी। यह मार्ग न केवल पेंड्रा से खोडरी की दूरी को लगभग 3 किलोमीटर तक कम करेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रेलवे फाटक की परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी। इस सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा।

दूसरी स्वीकृत सड़क पकरिया मेन रोड से चिकनियाटोला तक बनाई जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत 151 लाख रुपये है। यह कार्य सीआरआरडीए के माध्यम से संपन्न होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीसरी सड़क पिपरखुँटी से बासीनटोला मार्ग के निर्माण को लेकर 166 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह निर्माण भी सीआरआरडीए के अधीन किया जाएगा।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि, “इन सड़कों का निर्माण न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति देगा। मेरी प्राथमिकता सदैव क्षेत्र के समग्र विकास की रही है और आगे भी जनता के हित में कार्य करता रहूंगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस उपलब्धि पर विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी सहित स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक श्रीवास्तव के प्रति आभार प्रकट किया। जनता को उम्मीद है कि इन निर्माण कार्यों से क्षेत्र में विकास की एक नई शुरुआत होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!