LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला पेंड्रा मरवाही : नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा तीव्र निंदा किए और न्याय की माँग किए है। 

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के एक सरकारी स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा के साथ विद्यालय के शिक्षक और उसके एक रिश्तेदार द्वारा किए गए दुष्कर्म की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। छात्रा के गर्भवती होने के बाद जब यह मामला सामने आया, तब जाकर इसकी गंभीरता को जाना जा सका। इस अमानवीय और शर्मनाक कृत्य की सर्व आदिवासी समाज – युवा प्रभाग (गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही) की ओर से हम कड़ी निंदा करते हैं। एक शिक्षक, जो बच्चों का मार्गदर्शक होता है, जब वही ऐसे घृणित अपराध में शामिल पाया जाए तो यह संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास डगमगाता है।

हम प्रशासन से निम्नलिखित माँग करते हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
June 24, 2026
*वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* रायपुर, 24...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1. आरोपियों को तत्काल कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा तेज़ी से चलाया जाए।

2. पीड़िता को मानसिक, चिकित्सा, और कानूनी सहायता तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
June 25, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) स्थित जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में संचालित जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3. सभी स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निगरानी व्यवस्था और शिकायत प्रणाली बनाई जाए।

4. दोषियों को समाज से पूर्ण रूप से बहिष्कृत किया जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके।

ये खबर भी पढ़ें…
पढ़ाई के साथ संस्कार और अनुशासन भी जरूरी, बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण : डीईओ रजनीश तिवारी”
पढ़ाई के साथ संस्कार और अनुशासन भी जरूरी, बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण : डीईओ रजनीश तिवारी”
June 25, 2026
पढ़ाई के साथ संस्कार और अनुशासन भी जरूरी, बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण : डीईओ रजनीश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हम सभी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वे इस मामले में चुप न रहें और एकजुट होकर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवाज़ बुलंद करें।

Back to top button
error: Content is protected !!