LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग गौ-पें-म के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह धुर्वे ने भैना समाज पर हुए जातिगत गाली गलौच शिकायत पर किए समर्थन।

गौरेला पेंड्रा मरवाही :: सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह धुर्वे ने असामाजिक तत्वों द्वारा आदिवासी समाज के खिलाफ की गई अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध करते हुए अपना बयान जारी किया है। मनीष सिंह धुर्वे ने इस घटना की कड़ी निंदा की है, जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों ने आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें जातिगत रूप से अपमानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में नफरत और भेदभाव को बढ़ावा देती हैं, जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि दोषियों को सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। मनीष सिंह धुर्वे ने यह भी कहा कि पूरा आदिवासी समाज इस अन्याय के खिलाफ एकजुट है और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा यदि न्याय में देरी होती है।उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें ।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!