LIVE UPDATE
रायपुर

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- नगरीय निकाय चुनाव,11 फरवरी, मतगणना एंव निर्वाचन की घोषणा 15 फरवरी को होगा

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- नगरीय निकाय चुनाव,11 फरवरी, मतगणना एंव निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 फरवरी को होगा

मतगणना का कार्य पूरी सावधानी, गंभीरता और निष्पक्षता के साथ करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला पेंड्रा मरवाही:-नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए मतदान 11 फरवरी मंगलवार को और मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 फरवरी शनिवार को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से निर्वाचन संपादित किया जाना है। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की उपस्थिति में नगरीय निकाय गौरेला, पेण्ड्रा एवं मरवाही में निर्वाचन हेतु पहले सत्र में ईव्हीएम का कमिशनिंग और दूसरे सत्र में मतगणना के लिए मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा के नवीन सभा कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा चन्द्राकर, सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, तीना निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एक एवं मतगणना सहायक दो उपस्थित थे।
कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान और मतगणना का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाला काम है। उन्होंने प्रशिक्षण की बारीकियों को ध्यान से समझने और पूरी सावधानी बरतते हुए गंभीरता के साथ निष्पक्षता प्रदर्शित करते हुए निर्वाचन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर अम्बुज मिश्रा एवं सहयोगी मास्टर ट्रेनर्स ने ईव्हीएम कमिशनिंग के तहत सिलिंग की प्रक्रिया, एड्रेस टैग करने, चपड़ा लगाने, कैन्डीडेट सेटिंग, वार्ड नम्बर, बूथ नम्बर इंटर करने, कैरी केस में ईव्हीएम को रखने सहित कमिशनिंग की संपूर्ण प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना विधि एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के दौरान काउंटिंग टेबल पर कंट्रोल यूनिट (सीयू) प्राप्त होने पर सील लगे होने की जांच, मशीन के सरल क्रमांक एवं एड्रेस टैग नंबर का मिलान, वार्ड नंबर, बूथ नंबर की जांच, मतपत्र लेखा और मशीन की डेटा का मिलान, कुल वोट, विधि मान्य वोट, विधि मान्य वोट में अंडर वोटर, नो वोटर एवं अनफिनिस्ड वोटर सहित मतगणना की संपूर्ण प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में नगरीय निकाय गौरेला के रिटर्निंग ऑफिसर नम्रता आनंद डोंगरे, पेण्ड्रा के रिटर्निंग ऑफिसर अमित बेक एवं मरवाही के रिटर्निंग ऑफिसर प्रफुल्ल रजक सहित ईव्हीएम कमिशनिंग एवं मतगणना दल के प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!