LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों-पर्यवेक्षकों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों-पर्यवेक्षकों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

जिला कलेक्टर, एसडीएम एवं वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाली टीमों का हुआ सम्मान

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला पेंड्रा मरवाही – भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले समस्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के सम्मान में सोमवार 11 मई को अपराह्न 4:00 बजे मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल मढ़ना, पेण्ड्रारोड के ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, एसडीएम पेण्ड्रारोड, एसडीएम मरवाही, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणक-पर्यवेक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह में अधिकारियों ने जनगणना कार्य में लगे मैदानी अमले की मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की मूल आधारशिला है। शासन की अधिकांश योजनाएं जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार की जाती हैं, इसलिए इस कार्य की सफलता प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि सीमित समय, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और लगातार फील्ड कार्य के बावजूद प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने जिस समर्पण के साथ “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य पूर्ण किया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि टीमवर्क और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली के कारण जिले में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो सका।

एसडीएम पेण्ड्रारोड एवं एसडीएम मरवाही ने भी सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनगणना कार्य केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की भविष्य की योजनाओं को दिशा देने वाला महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रगणक और पर्यवेक्षक ने ईमानदारी एवं धैर्य के साथ घर-घर पहुंचकर आंकड़ों का संकलन किया, जिससे कार्य समय पर पूरा हो पाया।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने कहा कि शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने भी जनगणना कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई और पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर कार्य संस्कृति को भी प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच से अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता की मुक्तकंठ से सराहना की।

समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं जनगणना कार्य से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन एवं राष्ट्र निर्माण में जनगणना की भूमिका को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!