LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

GPM मरवाही वन मंडल क्षेत्र में जामवंत योजना फेल, बुज़ुर्ग पर दो भालूओं ने किया प्राणघातक हमला बुज़ुर्ग की हुई दर्दनाक मौत

GPM मरवाही वन मंडल क्षेत्र में जामवंत योजना फेल,

बुज़ुर्ग पर दो भालूओं ने किया प्राणघातक हमला बुज़ुर्ग की हुई दर्दनाक मौत

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीपीएम जिले के मरवाही वनमण्डल के मरवाही वन परिक्षेत्र का पूरा मामला हाथियों और भालुओं के क्षेत्र के नाम से मशहूर वन्नांचल क्षेत्र मरवाही का है, बाबूलाल गोंड पिता सहदेव सिंह गोड़ , जो रहने वाले लटकोनी के हैं, और अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम लिटियासराई आए हुए थे ,बीते बुधवार(10/07/24,) की शाम/रात्रि लगभग पौने ग्यारह बजे खाना खा कर लघु शंका केलिए घर से बाहर गली की तरफ निकले , वही घर के पास ही  जामुन का झाड़ है जहाँ फल खाने आए दो  भालुओं ने बुजुर्ग के ऊपर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए , जिसकी सूचना रिस्तेदारो ने आपातकालीन सेवा डायल 108 को दी, सूचना पाकर आपातकालीन सेवा में तैनात स्टाफ गणेश्वर पुरी ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल मरीज बाबूलाल को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान उसकी दर्द नाक मौत हो गई ।
मोहरसिंह मरकाम एसडीओ वन परिक्षेत्र मरवाही इनका कहना है कि भालू के हमले से बुजुर्ग की मौत हुई है पीड़ित परिवार को हमारे द्वारा पच्चीस हजार रुपये तत्काल दिया गया है बाकी पाँच लाख रुपये मेडिकल रिपोर्ट आ जाने के बाद जल्द भुकतान करेंगे|!

समाजसेवी दिलीप कुमार शाहू, प्रकाश चन्द राय, ऊपलाल केवट, सुमन सिंह वाकड़े, दुखीराम प्रजापती, प्रताप रजक इनका कहना है कि मरवाही वनमण्डल की जामवंतपरियोजना पूरी तरह से फेल सावित हो चुकी है यह योजना सिर्फ विभाग के फाइलों में है इसीलिए वनांचल के भोले भाले निर्दोष आदिवासी जंगली जानवरों का शिकार हो रहे हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!