LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

वर्ष 2023 से हत्या के मामले में फरार स्थायी वारंटी को जीपीएम पुलिस ने किया गिरफ्तार

वर्ष 2023 से हत्या के मामले में फरार स्थायी वारंटी को जीपीएम पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने वर्ष 2023 में सिवनी ग्राम में हुई हत्या के मुख्य आरोपी योगेश्वर शर्मा उर्फ चंद्रशेखर (45 वर्ष) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पर हत्या, आपराधिक षड्यंत्र एवं सबूत मिटाने जैसे गंभीर आरोप दर्ज थे। मामले के दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जिनकी निशानदेही पर पुलिस लगातार योगेश्वर शर्मा की तलाश कर रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
September 25, 2026
*मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप* *जीशान अंसारी की कलम से*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*गिरफ्तारी अभियान की विशेषताएं*

आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था और अपने ठिकाने की सुरक्षा के लिए कुत्ते पाल रखे थे, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सतर्क हो सके। उसका ठिकाना मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा के निकट स्थित होने के कारण, वह आसानी से एक राज्य से दूसरे राज्य में भाग जाता था। इसके अलावा, आरोपी द्वारा मृतक के परिजनों को धमकाने की शिकायतें भी प्राप्त हो रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योजनाबद्ध तरीके से की गई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के मद्देनजर चल रहे फरार अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसडीओपी मरवाही दीपक मिश्रा के नेतृत्व में, थाना प्रभारी मरवाही, सेंगर और साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ध्रुव के साथ में विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

टीम की विशेष भूमिका

इस सफल अभियान में थाना मरवाही एवं साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें निम्नलिखित अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे:

थाना मरवाही से: उपनिरीक्षक श्यामलाल गढ़वाल, हेमंत पाटले, महिला आरक्षक कमलेश जगत, आरक्षक रमेश जायसवाल, आरक्षक सन्नी कोशले

साइबर सेल से:* प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, आरक्षक राजेश शर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, महेंद्र परस्ते, इंद्रपाल आर्मो और हर्ष गहरवार

पुलिस अधीक्षक ने की टीम की सराहना

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!