LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

फर्जी दिव्यांगता की जांच से पहले निलंबित कर दिए गए गुलाब सिंह,चला रहा है PAT कोचिंग संस्थान…

फर्जी दिव्यांगता की जांच से पहले निलंबित कर दिए गए गुलाब सिंह,चला रहा है PAT कोचिंग संस्थान….?

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी चला रहे कृषि इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर

ये खबर भी पढ़ें…
बेटियों की शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बढ़ाएं भागीदारी- मुकेश दुबे
बेटियों की शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बढ़ाएं भागीदारी- मुकेश दुबे
August 8, 2026
प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में पालक-बालिका सम्मेलन आयोजित,अतिथियों ने छात्राओं को स्कूल बैग और खेल सामग्री वितरित की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुंगेली/ श्रवण बाधित होने का फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र हासिल कर इसके सहारे नौकरी प्राप्त करने वाले गुलाब सिंह राजपूत की मुसीबत की बढ़ गई है। उनके सहित अन्य अधिकारियों के बारे में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने की जहां शिकायत हुई है, वहीं प्रमाण सहित यह भी शिकायत की गई थी कि वह श्रवण बाधित होने के बावजूद अच्छे से सुन लेते हैं और कोचिंग सेंटर का संचालन भी कर रहे हैं।

मुंगेली जिला के कलेक्टर राहुल देव ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा कृषि इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर का संचालन के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड लोरमी में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गुलाब सिंह राजपूत को निलंबित किया है।
बता दें कि श्री राजपूत द्वारा बिलासपुर एवं रायपुर में साईं कृषि इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इस मामले में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 08 के तहत यह कार्यवाही किया है। निलंबन अवधि में श्री राजपूत का मुख्यालय कार्यालय उप संचालक कृषि मुंगेली निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा! सड़क किनारे मिली लाखों की दवाइयां,
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा! सड़क किनारे मिली लाखों की दवाइयां,
August 8, 2026
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!