LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

क्या पंचायतों में 15 वें वित्त की शासकीय राशि गबन करने का बना तरीका ग्राम पंचायत रुमगा बना भ्रष्टाचार का अड्डा…?

आखिर कार ऐसे भ्रष्ट सरंपच-सचिव पर कार्यवाही कब…?गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के सुदूर आदिवासी वनाचल में स्थित विकास खण्ड मरवाही के कार्यालय जनपद पंचायत मरवाही अंतर्गत ग्राम पंचायत रुमगा के सरपंच एवं सचिव के द्वारा भ्रष्टाचार के नायाब तरीके को अपनाते हुए शासकीय राशि का दुरूपयोग किया गया है । मामले को लेकर आपको विस्तार से बताते चलें कि भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले सरपंच और सचिव के द्वारा हैण्ड पंप मरम्मत कार्य के नाम पर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है जिसके नाम पर लाखों रूपये आहरण कर गबन कर लिया गया है। जबकि यह बात जग जाहिर है की मिली जानकारी के अनुसार खुलेआम भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाली सरपंच और सचिव दोनों साथ मिलकर शासकीय राशि को बंदर बाट किए है। वहीं आप को बता दे की उपरोक्त राशि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय से प्राप्त 15 वें वित्त की राशि है जिसे भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे सरपंच तथा सचिव राशि को गोलमाल करने से बाज नहीं आ रहें है। कुछ दिन बाद छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव हेतु आचार संहिता लगने वाली है। और एक तरफ घोर भ्रष्टाचार के आरोप का मामला प्रकाश में आना सरपंच – सचिव के भ्रष्ट रवैय्ये को दर्शाता है आप इसे अंदाजा लगा सकते है की ग्राम पंचायत रुमगा में और कितने कार्य का फर्जी आहरण किया गया होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
जनपद पंचायत मरवाही के सीईओ को सौंपा हड़ताल का ज्ञापन, 1 जुलाई तक मांगें नहीं मानीं तो 2 जुलाई से VBG RAMG व्यवस्था पर लगेगा ब्रेक!
जनपद पंचायत मरवाही के सीईओ को सौंपा हड़ताल का ज्ञापन, 1 जुलाई तक मांगें नहीं मानीं तो 2 जुलाई से VBG RAMG व्यवस्था पर लगेगा ब्रेक!
June 30, 2026
जनपद पंचायत मरवाही के सीईओ को सौंपा हड़ताल का ज्ञापन, 1 जुलाई तक मांगें नहीं मानीं तो 2 जुलाई से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!