LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

इतिहास लेखन: परंपरा, संस्कृति और गांव की पहचान को सहेजने का अनूठा प्रयास

इतिहास लेखन: परंपरा, संस्कृति और गांव की पहचान को सहेजने का अनूठा प्रयास

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेंड्रा तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जीपीएम के मार्गदर्शन में जिले में एक विशेष अभियान के तहत इतिहास लेखन का कार्य कराया गया। इस पहल में स्कूलों के बच्चों ने अपने शिक्षकों और गांव के जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित कर गांव के अतीत और वर्तमान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां संकलित कीं।

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस इतिहास लेखन अभियान के अंतर्गत बच्चों ने यह जाना कि उनके गांव का नाम किन परिस्थितियों और कारणों से पड़ा, गांव तक पहुँचने के मार्ग कैसे बने, गांव में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं कैसी हैं, कुल जनसंख्या कितनी है, महिला साक्षरता दर कितनी है और गांव की अन्य विशेषताएं क्या हैं।

विद्यालय स्तर पर तैयार इस इतिहास लेखन को संकुल स्तर पर संकलित किया गया। इसके पश्चात विकासखंड स्तर पर एकत्र कर जिला कार्यालय भेजा गया। जिला स्तर पर प्राथमिक से लेकर हायर सेकंडरी स्तर तक के सभी शासकीय स्कूलों के इतिहास लेखन को एकत्र कर किताब का रूप दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में इस पुस्तक का वाचन किया गया। वहीं जिला स्तरीय मुख्य समारोह में माननीय कलेक्टर श्रीमती कमलेश लीना मंडावी ने इतिहास लेखन पुस्तक का औपचारिक विमोचन किया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों, शिक्षकों और जनसमुदाय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि —

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“इतिहास लेखन केवल एक शैक्षणिक गतिविधि नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और समाज की सामूहिक स्मृति को संजोने का प्रयास है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुमूल्य धरोहर सिद्ध होगा।”

शिक्षा विभाग ने भी इसे नवाचार की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और उम्मीद जताई कि इस पहल से बच्चों में इतिहास के प्रति रुचि बढ़ेगी, साथ ही स्थानीय जनजीवन की मौलिकता को सुरक्षित रखने का अवसर मिलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!