LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

D.Ed अभ्यर्थियों पर कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही के दौरान D.Ed अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी का मामला जोरदार तरीके से उठा, जिससे सदन का माहौल गरमा गया। प्रश्नकाल में विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जहां उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

इसी दौरान कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव ने D.Ed अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसा आंदोलन देखने को मिल रहा है, जहां चयनित D.Ed उम्मीदवार नियुक्ति की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। विधायक यादव ने कहा कि अभ्यर्थी साफ शब्दों में कह रहे हैं- “या तो नियुक्ति दो, या मौत दो।”

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आगे कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि चयनित उम्मीदवारों को आज तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाया है। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उन्होंने यह पूरा मुद्दा सदन में रखते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब और त्वरित समाधान की मांग की।

इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिससे कुछ समय के लिए सदन की कार्यवाही भी प्रभावित हुई। D.Ed अभ्यर्थियों की नियुक्ति और उनके साथ हुई कार्रवाई अब सत्र का एक प्रमुख और संवेदनशील विषय बन गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!