LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

ग्राम पंचायत कुम्हारी सानी में रात्रिकालीन ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष प्रकाशचंद जाखड़ ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, पहले मुकाबले में भर्रापारा ने मारी बाजी

मिथलेश आयम,​ पसान/पोड़ीउपरोड़ा : ग्राम पंचायत कुम्हारी सानी में बीते दिन रात्रिकालीन ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहवर्धन माहौल में शुरू हुआ। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस स्पर्धा का उद्घाटन भव्य समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोड़ी उपरोड़ा जनपद उपाध्यक्ष प्रकाशचंद जाखड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच हिरोदिया रामनारायण कोर्चे एवं उपसरपंच धन सिंह ने की। अतिथियों द्वारा खेल मैदान का फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने मैदान पर उतरकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
June 23, 2026
जीशान अंसारी, कोटा/बिलासपुर। ग्राम पंचायत आमागोहन में ग्राम सभा की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​रोमांचक रहा पहला मुकाबला :- 

​उद्घाटन के बाद प्रतियोगिता का पहला मुकाबला भर्रापारा और मरखीपारा की टीमों के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे मैच बेहद रोमांचक हो गया। कड़े संघर्ष और उतार-चढ़ाव के बाद अंततः भर्रापारा की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की और अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।

ये खबर भी पढ़ें…
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
June 23, 2026
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी गौरेला पेंड्रा मरवाही - पेंड्रारोड। डी.डी. हॉस्पिटल सेमरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​दिग्गजों की रही गरिमामयी उपस्थिति :- 

​इस खेल महाकुंभ के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से मो. जुनैद खान (सांसद प्रतिनिधि), जगतपाल आयाम (ब्लॉक अध्यक्ष), उदय वाकरे ​इसके साथ ही बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के ग्रामीण, खेल प्रेमी और युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने देर रात तक चले इस मुकाबले का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति द्वारा आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले होने की बात कही गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!