LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

पत्रकार संघ बेलगहना कार्यालय का कल होगा भव्य उद्घाटन

पत्रकार संघ बेलगहना कार्यालय का कल होगा भव्य उद्घाटन

जीशान अंसारी/ बिलासपुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पत्रकारों के संगठन पत्रकार संघ बेलगहना के नए कार्यालय का कल शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। यह कार्यालय बेलगहना के मेन मार्केट में स्थित है, जिसका उद्घाटन कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से आरंभ होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर कोटा विधानसभा के विधायक श्री अटल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अधिकारी, व्यापारीगण तथा पत्रकार बंधु शामिल होंगे।

पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से पत्रकारों को एक स्थायी कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, ताकि संगठनात्मक बैठकें, समाचार संकलन, प्रेस वार्ता एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक केंद्रीकृत स्थल उपलब्ध हो सके। इस नए कार्यालय के शुरू होने से पत्रकारों के कार्य में गति और समन्वय स्थापित होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों के हित में संगठनात्मक एकता, आपसी सहयोग और नये पत्रकार साथियों को दिशा देने के साथ ही समाज के समक्ष सही जानकारी प्रस्तुत करने के लिए एक साझा मंच विकसित करना है।

पत्रकार संघ के जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी ने क्षेत्र के समस्त पत्रकार बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में समय पर पहुँचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!