LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

Korba Breaking: ACB का बड़ा धमाका! पोड़ी उपरोड़ा में 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया शिक्षा विभाग का बाबू, मचा हड़कंप…

कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा : जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए पोड़ी उपरोड़ा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी बाबू प्रधान पाठक की जीपीएफ पासबुक में कटौती राशि की एंट्री करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला रोगदा, विकासखंड करतला में पदस्थ प्रधान पाठक अमृत लाल बघेल ने एसीबी बिलासपुर से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वे मई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। पूर्व में पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में पदस्थापना के दौरान उनकी जीपीएफ कटौती राशि की एंट्री लंबित थी। इसके लिए उन्होंने अपनी जीपीएफ पासबुक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ बाबू प्रदीप मिश्रा के पास जमा की थी। आरोप है कि पासबुक में एंट्री करने के बदले बाबू प्रदीप मिश्रा ने 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने मामले की शिकायत एसीबी से कर दी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। शुक्रवार 29 मई 2026 को आरोपी ने शिकायतकर्ता को ग्राम तुमान स्थित जन समस्या निवारण शिविर के पास रकम लेकर बुलाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता मिडिल स्कूल तुमान परिसर पहुंचा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम लेकर अपनी जेब में रखी, पहले से घात लगाए एसीबी अधिकारियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। एसीबी टीम ने आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई शासकीय कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल एसीबी को दें, ताकि दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!