
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे : आलोक शुक्ला
रायपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संगठन सचिव आलोक शुक्ला ने प्रदेशवासियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आलोक शुक्ला ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्म और मानवता की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से दुनिया को कर्म करते रहने और फल की चिंता न करने का संदेश दिया। उनका जीवन प्रेम, करुणा, न्याय और धर्म की स्थापना का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हम सभी को सत्य के मार्ग पर चलने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और समाज में प्रेम एवं भाईचारे की भावना मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

श्री शुक्ला ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में नई ऊर्जा और उल्लास का संचार हो।
उन्होंने सभी से जन्माष्टमी पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने तथा भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
















