LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

कॉलेज कैंपस में चाहिए लाइब्रेरी, विवाह भवन की जमीन में क्यों? पेंड्रा नगर पालिका की बड़ी लापरवाही: बिना भूमि आवंटन शुरू कर दिया 4.29 करोड़ का काम

मिथलेश आयम की रिपोर्ट, गौरेला ​पेंड्रा मरवाही। नगर पालिका परिषद पेंड्रा में डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक विवाह भवन के लिए आरक्षित भूमि पर ‘नालंदा परिसर’ (लाइब्रेरी) के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर के भाजपा और कांग्रेस पार्षदों सहित आम नागरिकों ने इस निर्माण को नियम विरुद्ध बताते हुए कलेक्टर और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से शिकायत की है।

​बिना आवंटन के निर्माण का आरोप :-

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
*सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर कार्यालय द्वारा खसरा नंबर 2379, 2370 और 2372 की कुल 0.75 एकड़ भूमि विवाह भवन हेतु आवंटित की गई है। यहाँ 75 लाख की लागत से भवन का काम जारी है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ने बिना किसी पृथक भूमि आवंटन के, विवाह भवन के लिए सुरक्षित पार्किंग और पंडाल की जगह पर 4.29 करोड़ की लागत वाले नालंदा परिसर का काम शुरू करवा दिया है।

​शांति और शोर का विरोधाभास :- 

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​विरोध कर रहे पार्षदों का तर्क है कि जहाँ विवाह भवन में बैंड-बाजा और डीजे का शोर होगा, वहीं उसके ठीक बगल में लाइब्रेरी (साइलेंट जोन) बनाना व्यावहारिक नहीं है। इससे न तो विवाह कार्यक्रमों के लिए पार्किंग की जगह बचेगी और न ही छात्र शांति से पढ़ाई कर पाएंगे।

​कॉलेज परिसर में शिफ्ट करने की मांग :-

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​नालंदा परिसर को पेंड्रा कॉलेज परिसर में बनाया जाए, जहाँ 2000 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं।

​इससे छात्रों को शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और विवाह भवन की भूमि सुरक्षित रहेगी।

​नगर में ऑटो और पिकअप स्टैंड के लिए भी भूमि की व्यवस्था की जाए, जिस पर प्रशासन फिलहाल मौन है।

​”विवाह भवन गरीब और मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ी राहत है। उसकी आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण कर लाइब्रेरी बनाना न तो छात्रों के हित में है और न ही जनता के। प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए।” संयुक्त बयान, पार्षद एवं नगरवासी

Back to top button
error: Content is protected !!