LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

पशुपालन को बनाएं आय का मजबूत आधार, शासन की योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं किसान- पवन पैकरा

पशुपालन को बनाएं आय का मजबूत आधार, शासन की योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं किसान- पवन पैकरा

गौरेला। पशुधन विकास विभाग द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र 03 के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा के क्षेत्र में ग्राम पंचायत डाहीबहरा के आश्रित ग्राम माटीकछार में विकासखंड स्तरीय पशु-पक्षी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर के पशुपालकों, किसानों और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत क्षेत्र 03 के सदस्य पवन पैकरा उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद पंचायत गौरेला के अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच देवलाल धुर्वे, पशुधन विकास विभाग के डॉ. तिवारी, डॉ. विश्वकर्मा, डॉ. मंगल सिंह पैकरा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। आसपास के ग्राम पंचायतों से आए किसान भाइयों और ग्रामवासियों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई।
प्रदर्शनी में विभिन्न नस्लों के गाय, बैल, भैंस, बकरी, मुर्गी सहित अन्य पशु-पक्षियों को प्रदर्शित किया गया। पशुपालकों ने अपने पशुओं की बेहतर देखभाल, नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन क्षमता का प्रदर्शन किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पशुपालन की उन्नत तकनीकों, टीकाकरण, पोषण प्रबंधन और रोग नियंत्रण के संबंध में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि पवन पैकरा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ पशुपालन है और ऐसे आयोजन किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें नई तकनीकों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट पशुपालकों को पुरस्कृत भी किया गया। निर्णायक मंडल ने पशुओं के स्वास्थ्य, नस्ल की शुद्धता, उत्पादन क्षमता और देखभाल के आधार पर विजेताओं का चयन किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन पद्धतियों से जोड़ना, बेहतर नस्ल संवर्धन को बढ़ावा देना तथा ग्रामीणों में पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है।कार्यक्रम के सफल आयोजन से जिला पंचायत क्षेत्र 03 के किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया और उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से कराने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
June 22, 2026
मिथलेश आयम, पसान/कटघोरा। कटघोरा वनमण्डल का अंतिम छोर इन दिनों वन विभाग के 'रक्षकों' की मेहरबानी से लकड़ी तस्करों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!