LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

मितानिन दिवस पर मितानिनों का हुआ सम्मान ग्राम प. कुम्हारी सानी सरपंच सुभावन सिंह कोरचे रहें मुख्य अतिथि।

मिथलेश आयम, कोरबा/पसान : मितानिन दिवस पर ग्राम पंचायत कुम्हारीसानी में गांव की मितानिनों को श्रीफल व साड़ी देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच सुभावन सिंह कोरचे भी मौजूद रहें। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मितानिनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक जितनी भी उपलब्धियां रही हैं, उनके पीछे महत्वपूर्ण श्रेय मितानिन कार्यक्रम को जाता है। मितानिनों के निस्वार्थ सेवा और मेहनत के फलस्वरूप ही मितानिन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण का देश में सबसे शानदार उदाहरण है। इस मौके पर सचिव चंदशय, रोजगार सहायक राजकुमार कोरचे उपसरपंच व समस्त पंच और ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!